फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया, उज्बेकिस्तान से खेला ड्रॉ

Sun, 22 Sep 2019 10:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम उज्बेकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत की जूनियर फुटबाल टीम ने मेजबान उज्बेकिस्तान से रविवार को 1-1 से ड्रा खेलकर ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए अगले साल बहरीन में खेले जाने वाले एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

विज्ञापन


भारतीय टीम के तीन मैच में सात अंक रहे जो उज्बेकिस्तान के बराबर थे लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण भारत शीर्ष पर रहा। भारतीय टीम को गोल अंतर 10 का रहा जबकि उज्बेकिस्तान का गोल अंतर तीन था। भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट में तुर्कमेनिस्तान और बहरीन को एक समान 5-0 से हराया था। 

भारत को क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ ड्रा की जरूरत थी और टीम ने मैच के 68वें मिनट में श्रीदत्त के गोल से बढ़त कायम कर ली। मेजबान टीम ने हालांकि 81वें मिनट में गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया लेकिन भारतीय टीम ने उन्हें कोई और मौका नहीं दिया। 
विज्ञापन


भारत ने लगातार तीसरी और कुल नौवीं बार एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। टीम की इस सफलता पर कोच बिबियानो फर्नाडिज ने कहा, 'मुझे अपने खिलाड़ियों पर फख्र है। सबने कड़ी मेहनत की जिसके लिए सहयोगी सदस्यों और खिलाड़ियों को बराबर श्रेय दिया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें