फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो ने दिलाई पुर्तगाल को दूसरी जीत, मोरक्को फीफा विश्व कप 2018 से बाहर होने वाली पहली टीम

Wed, 20 Jun 2018 08:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
RONALDO
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2018 में बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में पुर्तगाल ने और मोरक्को को 1-0 से हराया। ग्रुप 'बी' के तहत खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल के लिए स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शुरुआती मिनट में ही गोल किया। जिसके बाद उनकी टीम की यह बढ़त मैच के आखिर तक बरकरार रही।

विज्ञापन


मोरक्को ने इस मुकाबले में कई मौके बनाए, लेकिन उन्हें फिनिश करने में नाकाम रहे और अब लगातर दो हार के बाद अफ़्रीकी टीम टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गई है। मोरक्को अपने पहले मैच में ईरान से 1-0 से हारी थी, वहीं यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल ने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक के दम पर स्पेन को 3-3 से बराबरी पर रोका था।

मैच के इस एकमात्र गोल के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल (85) करने वाले एक्टिव इंटरनेशनल खिलाड़ी, सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले यूरोपियन खिलाड़ी, रियल मैड्रिड के इतिहास के हाइएस्ट गोल स्कोरर बन गए।  दूसरी ओर मोरक्को खेल के अंत तक गोल ढूंढने में असफल रही और पुर्तगाल ने 1-0 से गेम अपने नाम कर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की।

विज्ञापन

अगली स्लाइड में देखिए मैच से जुड़े VIDEOS और लाइव कमेंट्री का रोमांच

विज्ञापन

यहां पढ़ें लाइव कमेंट्री

फाइनल स्कोर: पुर्तगाल 1- 0 मोरक्को
 






रेफरी ने फाइनल व्हिसल बजाकर मैच खत्म होने की घोषणा की। यह विश्वकप 2018 में पुर्तगाल की दूसरी जीत है।

90+3
 मिनट: मैच में अब सिर्फ 02 मिनट का खेल बाकी है, लेकिन लगता नहीं है कि स्कोर लाइन बदल सकती है. क्योंकि ये वो समय है जब बढ़त बनाने वाली टीम खेल का पेस थोड़ा धीमा कर देती है। हालांकि मोरक्को ने जीत के लिए जी-जान लगा दी थी।

90 मिनट: अधिकारिक 90 मिनट का खेल खत्म। अब मुकाबला 5 मिनट के स्टॉपेज टाइम पर जा पहुंचा।

 

84 मिनट: माउथ के बेहद करीब रोनाल्डो को गिराया गया। पुर्तगाल को फ्री हिट मिला। बढ़त बढ़ाने का आखिरी मौका। लेकिन पुर्तगाल का यह स्टार खिलाड़ी फ्री किक में पहले मैच जैसा जादू दिखाने में नाकामयाब रहा।

75 मिनट: दूसरे हाफ में 15 मिनट का खेल बाकी है। मोरक्को लगातार अच्छे प्रयास कर रहा है लेकिन पुर्तगाल के गोलपोस्ट को भेद नहीं पा रहा। 

70 मिनट: दोनों गोलकीपर बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। मोरक्को के मौनिर अल काजूई और पुर्तगाल के रुई पेट्रीसिओ ने कई मौकों पर अच्छे बचाव कर टीम पर आया खतरा टाला है।

67 मिनट: दोनों ही टीम अच्छा खेल दिखा रही है। एक के बाद एक लगातार आक्रमण हो रहे हैं। मगर शुरुआती मिनट के बाद से अब तक मैच में गोल नहीं हो सका।

61 मिनट: मैच का पहला बदलाव पुर्तगाल की ओर से। बनार्डो सिल्वा की जगह गेल्सन मार्टिंस मैदान पर आए।

56 मिनट: मोरक्को अब अपने लगातार आक्रमण से पुर्तगाल को परेशान कर रही है। हकीम जियाच ने शानदार फ्री किक से गेंद गोलपोस्ट के करीब पहुचाई, जहां युनूस बेलहांडा ने सफलता पूर्वक हेडर तो लगाया। बॉल जाली को भेद जाती अगर पुर्तगाल के गोलकीपर पेट्रीसिओ शानदार डाइव लगाकर अपनी मुस्तैदी नहीं दिखाते।

51 मिनट: रोनाल्डो ने गोल करने का सुनहार मौका गंवाया। जोओ मारियो के क्रॉस पर अकेले खड़े रोनाल्डो ने बढ़कर करारा शॉट लगाया, लेकिन बॉल गोलपोस्ट से काफी ऊंची रह गई।

46 मिनट: दूसरे हाफ का खेल शुरू हुआ। पुर्तगाल अपनी बढ़त को और मजबूत करना चाहेगा तो दूसरी ओर मोरक्को मैच पर वापसी करने के लिए पूरी ताकत झक देगी। 

हाफ टाइम स्कोर: पुर्तगाल 1- मोरक्को 0

अधिकारिक हाफ टाइम की घोषणा, स्टॉपेज टाइम में मोरक्को के पास फ्री किक में गोल करने का मौका था, लेकिन नाकामयाब

40 मिनट:
आखिरकार रेफरी ने मैच का पहला येलो कार्ड निकाला। रोनाल्डो को गिराने के एवज में मोरक्को के बेनातिया को चेतावनी झेलनी पड़ी।

34 मिनट: एक वक्त अच्छी शुरुआत करने के बाद अब लग रहा है मोरक्को के खिलाड़ी अपना संयम खोते जा रहे हैं। अल अहमदी काफी रफ फुटबॉल खेल रहे हैं, हालांकि रेफरी के कार्ड का प्रकोप झेलने से हर बार बच जा रहे हैं।
31 मिनट: मोरक्को के नाबिल दिरार के फाउल करने के बाद पुर्तगाल को फ्री किक मिली। रोनाल्डो ने कोशिश की, लेकिन गोल करने का यह मौका बेकार चला गया।

25 मिनट: एक गोल से पिछड़ने के बावजूद मोरक्को ने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया। स्टेडियम में मौजूद मोरक्को के फैंस भी लगातार अपनी टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे है।

16 मिनट: एक गोल से पिछड़ने के बावजूद मोरक्को के खिलाड़ी लगातार आक्रामक फुटबॉल खेल रहे हैं। हकीम जियाच, नोर्डिन अमराबत और खालिद बोटाइब अच्छे मौके बना रहे हैं।

इस तरह क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक ही विश्व कप में चार गोल करने वाले पुर्तगाल के दूसरे खिलाड़ी हो गए हैं। रोनाल्डो से पहले 1966 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में यूसीबियो ने 9 गोल किए थे।

स्कोर: पुर्तगाल 1- 0 मोरक्को


5 मिनट: ...और ये गोल, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्रॉस पर शानदार हेडर लगाते हुए पुर्तगाल का खाता खोला। पुर्तगाल को पहला साफ मौका मिला और उसने उसे भुना लिया। शानदार क्रॉस पर रोनाल्डो का हेडर सीधा गोल में गया।
 


 



 

 

प्लेइंग XI:

मोरक्को

12 मौनिर अल काजूई, 2 अच्राफ हाकिमी, 4 मैनुअल दा कोस्टा, 5 मेहदी बेनातिया, 7 हकीम जियाच, 8 करीम अल अहमदी, 10 युनूस बेलहांडा, 13 खालिद बोटाइब, 14 एमबार्क बोसौफा, 16 नॉर्डिन अमराबत, 17 नाबिल दिरार

पुर्तगाल
1 रुई पेट्रीसिओ, 3 पेपे, 5 राफेल ग्वेरेरो, 6 जोस फोंटे, 7 क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 8 जोआओ मोटिन्हो, 10, जोओ मारियो, 11 बेनार्डो सिल्वा, 14 विलियम कार्वाल्हो, 17 गोंजालो, 21 सेड्रिक सोरेस

 


 



नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम पर आपका स्वागत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें