फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ियों में छोटी-मोटी झड़पें तो अक्सर होती रहती हैं, लेकिन 1962 में 30 मई से 17 जून तक चले चिली विश्वकप के दौरान पहली बार दो खिलाड़ियों के बीच मारपीट के बाद दोनों टीमों के बीच हाथापाई का गवाह बना। मामला यहां तक बढ़ गया कि पुलिस को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। टूर्नामेंट शुरू होने के चौथे दिन दो जून को मेजबान चिली और इटली के बीच मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों में यह भिड़ंत हुई।