फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुल्गारियाः फुटबॉल क्लब के 16 खिलाड़ी और अधिकारी कोरोना से संक्रमित

Tue, 07 Jul 2020 08:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

बुल्गारिया के स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को बताया कि फुटबॉल क्लब चेर्नो मोर के 16 खिलाड़ियों और अधिकारियों को कोरोना वायरस जांच में संक्रमित पाया गया।

विज्ञापन


वर्ना शहर स्थित इस क्लब ने बताया कि उसके 12 खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में है। क्लब के बयान के मुताबिक, 'दुर्भाग्य से 16 नमूने पॉजिटिव आए हैं। जो भी खिलाड़ी पॉजिटिव आए है वे पृथकवास पर चले गए है और जरूरी एहतियात बरत रहे हैं।

इतने सारे खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद भी क्लब ने कहा कि वह मंगलवार को होने वाले मुकाबले में खेलेगा। संक्रमित खिलाड़ियों की जगह टीम में जूनियर खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री किरिल एनानेव ने कहा कि त्सारस्को सेलो टीम के भी तीन खिलाड़ियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें