फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्सिलोना के नाम दर्ज हुए 9000 गोल, मेसी ने अकेले दिया सात फीसदी का योगदान

Tue, 07 Jul 2020 04:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लियोनेल मेसी
विज्ञापन

स्पेन की प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। बार्का के नाम अब सभी आधिकारिक टूर्नामेंट में मिलाकर 9000 गोल पूरे हो गए हैं। सोमवार को स्पेनिश लीग ला लिगा में विलारियल के खिलाफ अंसु फाती के 87वें मिनट में किए गोल के साथ ही बार्सिलोना ने यह खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। ज्ञात हो कि बार्सिलोना की ओर से पहला आधिकारिक गोल अप्रैल के महीने में साल 1909 में हुआ था।

विज्ञापन


रविवार देर रात विलारियल के घरेलू मैदान में बार्सिलोना ने 4-1 से जीत के साथ ही यह उपलब्धि दर्ज की। पाओ टोरेस ने तीसरे मिनट में ओन गोल कर बार्सिलोना को आगे कर दिया। सुआरेज ने 20वें, ग्रीजमैन ने 45वें और अंसु फाती ने गोल किए।

दो बार की ला लीगा चैंपियन, इस वक्त चार शेष मुकाबले के साथ रियल मैड्रिड से चार अंक पीछे है। इस टीम ने 111 साल में अपना 9,000वां गोल किया। इसमें बार्सिलोना की तरफ से ला लीगा में 6,165 गोल किए गए हैं, इसके बाद कोपा डेल रे (1,474) और चैंपियंस लीग (543) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें