फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश लीग से बाहर हो जाएगा 134 साल पुराना क्लब, बरी के पास खिलाड़ियों के वेतन तक के पैसे नहीं

Sat, 24 Aug 2019 10:07 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल क्लब बरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

1885 में अस्तित्व में इंग्लैंड का 134 साल पुराना फुटबॉल क्लब बरी आज से इंग्लिश फुटबॉल लीग का हिस्सा नहीं होगा। क्लब के पिछले छह शेड्यूल कैंसल हो चुके हैं। कोई नया खिलाड़ी साइन नहीं हुआ है। जो खिलाड़ी क्लब से जुड़े हैं, उन्हें भी तीन-चार महीने से तनख्वाह तक नहीं मिली है। कुल मिलाकर क्लब पिछले तीन साल से भयंकर आर्थिक संकट देख रहा है।

विज्ञापन


2018 में स्टीव डेल ने क्लब को 88 रुपए में खरीदा था। उन दिनों क्लब बेहद खराब हालातों से गुजर रहा था। चेयरमैन डेल को भरोसा था कि क्लब के दिन फिरेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्लब का 18 करोड़ रुपए तक का दाम लग चुका है। डेल चाहते हैं कि क्लब को बेचने से इतनी रकम मिले कि उनका व्यक्तिगत नुकसान भी कवर हो सके। इसी महत्वाकांक्षा में क्लब के बंद होने के दिन आ गए हैं।

विज्ञापन

फुटबॉल क्लब बरी - फोटो : सोशल मीडिया
क्लब के एडमिनिस्ट्रेशन में शामिल रहीं जॉय हर्ट के पिता ने क्लब को जिंदगी के 44 साल दिए। वे बरी एफसी के ही खिलाड़ी रहे, फिर मैनेजर, कोच और फीजियो भी रहे। अब इन बुरे हालातों की ओर फुटबॉल जगत का ध्यान दिलाने के लिए जॉय ने गुरुवार को क्लब के दफ्तर के बाहर खुद को एक खंभे से हथकड़ी लगाकर बांध लिया और पूरे दिन ऐसे ही खड़ी रहीं।

क्लब के दफ्तर के बाहर नाराज फैन्स ताबूत लेकर पहुंचे, जिस पर रेस्ट इन पीस बरी एफसी लिखा था। ये टीम के फैंस हैं, जो अपील कर रहे हैं कि या तो डेल क्लब बेचने को राजी हो जाएं या कोई अन्य बड़ा क्लब बरी एफसी की मदद के लिए आगे आए। क्लब के सभी खिलाड़ी बेहद दयनीय हालात में रह रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें