फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा अमेरिका : मौजूदा चैंपियन ब्राजील और वेनेजुएला के बीच मुकाबले के साथ कल से शुरू होगा टूर्नामेंट

Sat, 12 Jun 2021 07:47 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अर्जेंटीना सोमवार को रियो डि जेनेरियो में चिली के खिलाफ करेगा अपने अभियान का आगाज 
  • 04 मैच खेलते ही मेसी (अभी 144) अर्जेंटीना की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन जाएंगे। वह जेवियर (147) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे 
  • 72 गोल दागे हैं अभी तक मेसी ने और वह सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर हैं। इस टूर्नामेंट में वह दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं 
  • 28 दिन चलने वाले टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच खेले जाएंगे 28 मैच 
  • 15 बार सर्वाधिक उरुग्वे ने ट्रॉफी जीती है और रिकॉर्ड 44 बार इसमें शिरकत की है 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप और यूरो कप के बाद फुटबॉल का तीसरा बड़ा टूर्नामेंट कोपा अमेरिका रविवार को मौजूदा चैंपियन ब्राजील और वेनेजुएला के बीच मुकाबले के साथ ही शुरू हो जाएगा। दक्षिण अमेरिका की दस दिग्गज टीमों के बीच 28 दिन में 28 मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन


अर्जेंटीना के लियोनल मेसी, ब्राजील के नेमार और उरुग्वे के लुईस सुआरेज जैसे स्टार खिलाड़ी अपनी टीमों को चैंपियन बनाने के लिए पूरा जोर लगाएं। कतर में अगले साल होने वाला विश्व कप मेसी का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। ऐसे में उसके पहले 34 वर्षीय मेसी के पास अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए कोई खिताब जीतने का यह आखिरी मौका हो सकता है।

चौदह बार के चैंपियन अर्जेंटीना ने 28 साल (1993 के बाद) से यह खिताब नहीं जीता है। कप्तान मेसी अपना ही नहीं टीम का भी लंबे समय से चला रहा खिताबी सूखा खत्म करना चाहेंगे। 
विज्ञापन


ब्राजील को मिलेगा घर में खेलने का फायदा
ब्राजील के खिलाड़ी विरोध के बाद खेलने के लिए तैयार हो गए है जिससे उसकी टीम अपने खिताब का बचाव करने की प्रबल दावेदार बन गई। ब्राजील को अर्जेंटीना से कड़ी चुनौती मिलेगी। अर्जेंटीना को हालांकि अपनी घरेलू सरजमीं पर खेलने का मौका नहीं मिलेगा। अर्जेंटीना और कोलंबिया पहले कोपा अमेरिका के संयुक्त मेजबान थे लेकिन बाद में विभिन्न कारणों से उन्हें मेजबानी से हटा दिया गया और ब्राजील को इसके आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। 

दर्शक नहीं 
कोविड—19 के कारण दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं है। इस महामारी के कारण यह टूर्नामेंट एक साल बाद आयोजित किया जा रहा है। 

दो ग्रुप में बांटा गया है टीमों को 

  • ग्रुप ए : अर्जेंटीना, बोलिविया, उरुग्वे, चिली, पराग्वे।
  • ग्रुप बी : ब्राजील, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर व पेरू। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें