फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद और कार्लसन के बीच ड्रॉ रहा पहला गेम

Sun, 10 Nov 2013 10:17 AM IST
अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में शनिवार को मौजूदा चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद और नार्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच पहला गेम ड्रॉ रहा। चैंपियनशिप दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुई और 16वीं चाल के बाद ही ड्रॉ हो गई।
विज्ञापन


दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन विश्व खिताब के लिए आनंद को चुनौती दे रहे हैं। खिलाड़ियों द्वारा दोहराई गई चाल के कारण पहला राउंड ड्रॉ हुआ।

दोनों प्रतियोगियों द्वारा 16 चालें चली गईं लेकिन तीन बार चालें दोहराना पड़ा, जिसके बाद ड्रॉ ही एकमात्र विकल्प बचा। हालांकि चैंपियनशिप के पहले दिन के इस परिणाम से मेहमान खिलाड़ी कार्लसन निराश दिखे।

कार्लसन ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए, ‘मैं ड्रॉ से खुश नहीं हूं। मैं लंबा गेम चाहता हूं। सफेद मोहरों से खेलते हुए असंतोषजनक ड्रॉ अच्छा नहीं है।’

दूसरी ओर काले मोहरे से खेल रहे आनंद परिणाम के साथ ही अपने प्रदर्शन से भी खुश दिखे। आनंद ने कहा, ‘काले मोहरों से खेलते हुए इस ड्रॉ से मैं खुश हैं। खेल तेजी से विकसित हो रहा है। मैं रोमांचित हूं कि यह सब चेन्नई में हो रहा है। मैं यहां अच्छा खेलने की कोशिश कर रहा हूं। मैं घर के करीब वर्षों बाद खेल रहा हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें