फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: मध्य प्रदेश ने मणिपुर और पंजाब ने यूपी को सेमीफाइनल में हराया, अब फाइनल में भिड़ेंगी दोनों टीमें

Sun, 13 Apr 2025 08:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

मध्य प्रदेश और पंजाब ने राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में रविवार को क्रमश: मणिपुर और उत्तर प्रदेश को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश और पंजाब ने राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में रविवार को क्रमश: मणिपुर और उत्तर प्रदेश को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने मणिुपर को 5-3 से पराजित किया। कप्तान यूसुफ अफान (5वां, 34वां मिनट) और अली अहमद (7वां और 15वां मिनट) ने दो-दो गोल किए। एक गोल मोहम्मद जैद खान (49वां मिनट) ने किया। मणिपुर के लिए एम रबिचंद्र सिंह (47वां मिनट), कप्तान चिंगलेनसेना सिंह (50वां मिनट) और लैशराम दीपू सिंह (53वां मिनट) ने गोल किए। अन्य सेमीफाइनल में पंजाब ने कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 4-3 से हराया। पंजाब के लिए जसजीत सिंह कुलर (14वां, 40 मिनट), हरजीत सिंह (22वां मिनट) और जुगराज सिंह (45वां मिनट) ने गोल किए। यूपी के लिए शारदा नंद तिवारी (41वां, 43वां मिनट) और पवन राजभर ने गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें