जर्मनी के लुकास मार्टेंस ने स्विम ओपन स्टॉकहोम में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ओलंपिक चैंपियन मार्टेंस ने यह स्पर्धा तीन मिनट 39.96 सेकेंड में पूरी की जिससे वह तीन मिनट 40 सेकेंड के बैरियर को तोड़ने वाले पहले तैराक बन गए। इस तरह उन्होंने यह खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
23 वर्षीय मार्टेंस ने 2024 पेरिस ओलंपिक में 3:41.78 के समय के साथ 400 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता था। ओलंपिक डॉट कॉम के अनुसार उन्होंने इस तरह 2009 में जर्मनी के साथी पॉल बिडरमैन द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को 0.11 सेकेंड तोड़ दिया।