फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rugby World Cup Sevens: फिजी ने 17 साल बाद जीता रग्बी विश्वकप सेवन्स का खिताब, खिताब से चूका न्यूजीलैंड

Mon, 12 Sep 2022 11:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

फिजी ने रग्बी विश्वकप सेवन्स के पुरुष फाइनल में दो बार के गत चैंपियन न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया। फिजी ने 29-12 से जीत दर्ज करते हुए अपना तीसरा पुरुष खिताब जीता
विज्ञापन
टॉफी के साथ फिजी के पुरुष और ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिजी ने रग्बी विश्वकप सेवन्स के पुरुष फाइनल में दो बार के गत चैंपियन न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया। फिजी ने 29-12 से जीत दर्ज करते हुए अपना तीसरा पुरुष खिताब जीता। टीम का 2005 के बाद यह पहला खिताब है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम विश्वकप सेवन्स में खिताबी हैट्रिक पूरी करने से चूक गई। फिजी ने पिछले दो ओलंपिक में रग्बी में स्वर्ण पदक जीते लेकिन विश्वकप में 17 साल बाद उसे खिताब मिला है। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड को महिलाओं के फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा जब टेनिका विलिसन अंतिम लम्हों में चूक गई और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले को अतिरिक्त समय में खींचने में नाकाम रही। विलिसन का प्रयास बाएं पोस्ट से कुछ दूरी से बाहर निकल गया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला 24-22 से जीता। न्यूजीलैंड की महिला टीम भी पुरुष टीम की तरह दो बार की गत चैंपियन थी और खिताबी हैट्रिक बनाने में नाकाम रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें