मैच में पुर्तगाल के सबसे अनुभवी डिफेंडर पेपे ने अंतिम क्षणों में बराबरी करने का एक सुनहरा मौका गंवा दिया। 90 मिनट तक मोरक्को की टीम 1-0 से आगे थी। रेफरी ने इसके बाद आठ मिनट का इंजरी टाइम दिया। पेपे के पास 90+6वें मिनट में बराबरी करने का मौका था। वह राफेल लिआओ के क्रॉस पर गेंद को गोलपोस्ट में नहीं डाल सके। गेंद उनके सिर से लगकर गोलपोस्ट के बगल से निकल गई और पुर्तगाल ने बराबरी का मौका गंवा दिया।
जावेद अल यामिक ने की अजीबोगरीब हरकत
पेपे से लगकर गेंद जब गोलपोस्ट में नहीं गई तो मोरक्को के खिलाड़ी काफी खुश हुए। अगर गोल हो जाता तो मैच एक्स्ट्रा टाइम में जा सकता था। वहां नतीजा कुछ और हो सकता था। मोरक्को के जावेद अल यामिक इससे इतने खुश हुए कि उन्होंने पेपे के सिर को ही चूम लिया। उनकी इस अजीबोगरीब हरकत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।