फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: सेमीफाइनल में हार के बाद मोरक्को के खिलाड़ी ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Thu, 15 Dec 2022 06:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी और अरब देशों की टीम थी। इस मुकाबले को देखने के लिए उसके करीब 50 हजार समर्थक स्टेडियम में पहुंचे। हालांकि, फ्रांस ने सबके दिलों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
मैच हारने के बाद मोरक्को के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर में फुटबॉल विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को की टीम फ्रांस के खिलाफ हार गई। गत चैंपियन फ्रांस ने मुकाबले को 2-0 से जीतकर अफ्रीकी और अरब देशों के सपने को तोड़ दिया। मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी और अरब देशों की टीम थी। इस मुकाबले को देखने के लिए उसके करीब 50 हजार समर्थक स्टेडियम में पहुंचे। हार के बाद मोरक्को के खिलाड़ी ने कुछ ऐसा किया कि तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन


मोरक्को अब तीसरे स्थान के लिए शनिवार (17 दिसंबर) को होने वाले मुकाबले में क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगी। उसके पास जीत के साथ टूर्नामेंट को समाप्त करने का अवसर होगा। मोरक्को के खिलाफ यह टूर्नामेंट यादगार रहा। उसने बेल्जियम, स्पेन और पुर्तगाल जैसी मजबूत टीमों को हराया।

मोरक्को की टीम ने मैच समाप्त होने के बाद मैदान पर दर्शकों ने नमाज पढ़ी और फिर फैंस को शुक्रिया कहा। ईएसपीएन एफसी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मोरक्को के खिलाड़ियों ने फ्रांस के खिलाफ हार के बाद प्रार्थना की और अपने प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद कहा। मोरक्को की इस टीम ने भले ही विश्व कप नहीं जीता हो, लेकिन उन्होंने हमारा दिल जीत लिया।''
विज्ञापन

 
कैसा रहा मोरक्को का सफर?
मोरक्को ने इस विश्व कप की शुरुआत शानदार अंदाज में की। उसने पहले मैच में क्रोएशिया को बराबरी पर रोक दिया। उसके बाद बेल्जियम की मजबूत टीम को 2-0 से परास्त कर दिया। मोरक्को की टीम इतने में नहीं रुकी। उसने कनाडा को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। वहां उसने 2010 की चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हरा दिया। फिर क्वार्टर फाइनल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को 1-0 से परास्त किया। हालांकि, सेमीफाइनल में उसे फ्रांस के खिलाफ हार मिली। इस विश्व कप में टीम की यह पहली हार थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें