2002 में ट्रॉफी के साथ ब्राजील की टीम (पीली जर्सी) और पिछली बार 2018 की चैंपियन फ्रांस (नीली जर्सी)
- फोटो : सोशल मीडिया
कतर में 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक 22वां फुटबॉल वर्ल्ड कप खेला जाएगा। दुनिया की 32 टीमें इस दौरान ट्रॉफी के लिए मैदान पर उतरेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 92 साल पहले 1930 में हुई थी। अब तक ब्राजील ने सबसे ज्यादा पांच बार इस खिताब को अपने नाम किया है, लेकिन वह 20 साल से ट्रॉफी नहीं उठा पाया है। ब्राजील पिछली बार 2002 में चैंपियन बना था। उससे पहले उसने 1958, 1962, 1970 और 1994 में खिताब अपने नाम किया था।
ब्राजील के बाद जर्मनी और इटली चार बार चैंपियन बनी है। उसने 1954, 1974*, 1990 और 2014 में खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी। इटली की बात करें तो वह 1934*, 1938, 1982 और 2006 में चैंपियन बनी थी। अर्जेंटीना, फ्रांस और उरुग्वे की टीम दो-दो बार खिताब जीती है। इंग्लैंड और स्पेन को एक-बार ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है। नीदरलैंड, हंगरी, चेक गणराज्य, स्वीडन और क्रोएशिया की टीम फाइनल में पहुंचने के बाद भी चैंपियन नहीं बनी। पिछली बार 2018 में यह टूर्नामेंट रूस में खेला गया था। वहां फ्रांस ने फाइनल मैच में क्रोएशिया को हराया था।
ये भी पढ़ें: FIFA WC 2022: 29 दिन में 64 मैच, 18 दिसंबर को होगा फाइनल, यहां जानें फीफा विश्व कप 2022 का पूरा शेड्यूल
जानें हर बार किसने जीता टूर्नामेंट
| साल |
मेजबान |
विजेता |
उपविजेता |
| 1930 |
उरुग्वे |
उरुग्वे |
अर्जेंटीना |
| 1934 |
इटली |
इटली |
चेकोस्लोवाकिया |
| 1938 |
फ्रांस |
इटली |
हंगरी |
| 1950 |
ब्राजील |
उरुग्वे |
ब्राजील |
| 1954 |
स्विट्जरलैंड |
वेस्ट जर्मनी |
हंगरी |
| 1958 |
स्वीडन |
ब्राजील |
स्वीडन |
| 1962 |
चिली |
ब्राजील |
चेकोस्लोवाकिया |
| 1966 |
इंग्लैंड |
इंग्लैंड |
वेस्ट जर्मनी |
| 1970 |
मैक्सिको |
ब्राजील |
इटली |
| 1974 |
वेस्ट जर्मनी |
वेस्ट जर्मनी |
नीदरलैंड |
| 1978 |
अर्जेंटीना |
अर्जेंटीना |
नीदरलैंड |
| 1982 |
स्पेन |
इटली |
वेस्ट जर्मनी |
| 1986 |
मैक्सिको |
अर्जेंटीना |
वेस्ट जर्मनी |
| 1990 |
इटली |
वेस्ट जर्मनी |
अर्जेंटीना |
| 1994 |
अमेरिका |
ब्राजील |
इटली |
| 1998 |
फ्रांस |
फ्रांस |
ब्राजील |
| 2002 |
दक्षिण कोरिया/जापान |
ब्राजील |
जर्मनी |
| 2006 |
जर्मनी |
इटली |
फ्रांस |
| 2010 |
दक्षिण अफ्रीका |
स्पेन |
नीदरलैंड |
| 2014 |
ब्राजील |
जर्मनी |
अर्जेंटीना |
| 2018 |
रूस |
फ्रांस |
क्रोएशिया |