फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: ब्राजील को स्टार खिलाड़ी नेमार के फिट होने की उम्मीद, स्विट्जलैंड से अगला मुकाबला

Sun, 27 Nov 2022 09:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

सर्बिया के खिलाफ 2-0 की जीत के दौरान रिप्लेस किए जाने के बाद नेमार को टखने में सूजन के साथ देखा गया था। ब्राजीलियाई फ़ुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) के डॉक्टर रॉड्रिगो लैसमर ने कहा था कि नेमार का लिगामेंट चोटिल हुआ था।
विज्ञापन
नेमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम फुटबॉल विश्व कप में सोमवार (28 नवंबर) को स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले में उसके स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर नहीं खेलेंगे। वह चोट के कारण मैच से बाहर हो चुके हैं। स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले ब्राजील के अनुभवी डिफेंडर मारक्विनहोस ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि नेमार जल्द ही ठीक हो जाएंगे और इस विश्व कप में खेलेंगे।
विज्ञापन


इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि नेमार इस विश्व कप में आगे नहीं खेलेंगे, लेकिन मारक्विनहोस ने इसे खारिज कर दिया। वह क्लब स्तर पर पेरिस सेंट जर्मेन में नेमार के साथ खेलते हैं। उन्होंने कहा कि नेमार चोट के बाद से गहन फिजियोथेरेपी के दौर से गुजर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो सकें।

मारक्विनहोस ने रविवार को कतर की राजधानी में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, "यह समय उनके लिए मुश्किल भरे हैं। वह मैच के बाद उदास थे। ऐसा होना स्वभाविक है। उन्होंने इस विश्व कप के लिए कितने सपने देखे थे। हमें यह नहीं पता कि वह कब खेलेंगे, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही उनकी वापसी होगी।'' ब्राजील के कोच टिटे ने सर्बिया पर जीत के बाद कहा था कि 30 वर्षीय नेमार निश्चित रूप से टूर्नामेंट में फिर से खेलेंगे। उन्होंने कहा था, "मुझे विश्वास है कि नेमार और डेनिलो इस विश्व कप में फिर से खेलने जा रहे हैं। हालांकि, मेडिकल स्थिति को लेकर मैं कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं।" 
विज्ञापन


नेमार के टखने में हुआ था सूजन
गुरुवार को सर्बिया के खिलाफ 2-0 की जीत के दौरान रिप्लेस किए जाने के बाद नेमार को टखने में सूजन के साथ देखा गया था। ब्राजीलियाई फ़ुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) के डॉक्टर रॉड्रिगो लैसमर ने कहा था कि नेमार का लिगामेंट चोटिल हुआ था। ब्राजील के डिफेंडर डेनिलो भी टखने में खिंचाव के कारण सोमवार को स्विट्जरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

रिचर्लिसन ने दिलाई थी जीत
डॉक्टर ने सीबीएफ द्वारा जारी एक वीडियो में कहा था, "हमारे पास अगले मैच के लिए ये दोनों खिलाड़ी नहीं होंगे, लेकिन बाकी प्रतियोगिता के लिए समय पर ठीक होने के उद्देश्य से वे अपना इलाज जारी रखेंगे।" सर्बिया के खिलाफ मैच में ब्राजील के लिए दोनों गोल रिचर्लिसन ने किए। उन्होंने नौ मिनट के अंदर दो गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें