पॉप स्टार और पिछले वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह में वाका वाका गाकर जलवा बिखेर चुकीं कोलंबिया की मशहूर पॉप स्टार और डांसर शकीरा इस बार टूर्नामेंट के समापन समारोह में अपना जलवा बिखरेंगी।
लगातार तीसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने जा रहीं शकीरा इस बार ‘ला ला ला (ब्राजील 2014)’ गाकर प्रशंसकों को झूमने के लिए मजबूर करेंगी।
शकीरा का साथ ही मशहूर गीतार वादक कार्लोस सांताना और रेपर वाइक्लेफ जीन भी परफॉर्म करेंगे।
वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 13 जुलाई को रियो डी जेनेरिया में खेला जाएगा। शकीरा ने फाइनल में अपने कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि वह हमेशा से ही फुटबॉल को लेकर दीवानी रही हैं। वह इसे समझ सकती हैं कि वर्ल्ड कप को बहुत लोग समझते हैं।
शकीरा के अलावा इस समापन समारोह में मैक्सिको-अमेरिकन गिटारिस्ट कार्लोस संताना, हिप-हॉप कलाकार क्लेफ जीन और ब्राजील के गायक अलेक्सजेंड्रे पियर्स भी अपना जलवा दिखाएंगे।