फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लिए करना पड़ा समझौता, देना पड़ा 'किस'

Mon, 23 Jun 2014 01:07 PM IST
शोभन सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप अपने रोमांच के चरम पर पहुंच रहा है। फुटबॉल के जो दीवाने ब्राजील नहीं जा सके हैं वे इस मैच का मजा टीवी और अन्य माध्यमों से ले रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन जो ब्राजील में है या रहते हैं उनकी चाह स्टेडियम में जाकर मैच देखने की होती है। हालांकि यह सभी के लिए संभव भी नहीं है। ब्राजील में 2 लड़कियों को मैच देखने की चाह थी, लेकिन उनके पास टिकट नहीं थे, ऐसे में एक पर्यटक ने उनके साथ एक 'अजीब' तरह का समझौता किया।

इसके अलावा भी कुछ अन्य दिलचस्प बाते हैं जिसे आपके समक्ष पेश कर रहे हैं।

माराडोना का जाना गजब ढा गया

अर्जेंटीना के सबसे बड़े फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना बोस्निया के खिलाफ खेले गए अपनी टीम का पहला मैच नहीं देख सके। हालांकि शनिवार को ईरान के खिलाफ मैच के दौरान वह स्टेडियम में थे।

लेकिन मैच के अंतिम मोड़ तक पहुंचने से ठीक पहले माराडोना ने वहां से जाना बेहतर समझा। इसके साथ ही माराडोना मैसी के उस खूबसूरत शॉट को देखने से वंचित रह गए, जिसने न सिर्फ ईरान पर 1-0 से जीत पक्की की, बल्कि जिसने वर्ल्ड कप प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के लिए जगह भी पक्की कर दी।

अर्जेंटीना में माराडोना को "कोल्ड फीट" भी कहा जाता है। ऐसे में मैसी ने जब गोल किया, तो अर्जेंटीना के समर्थकों ने चिल्लाकर कहा कि, "कोल्ड फीट चले गए और हम जीत गए।"

गजनी स्टाइल में घुसपैठ

फुटबॉल वर्ल्ड कप में पहली बार कोई मैच मैदान में घुसपैठ के चलते बाधित हुआ। ऐसा शनिवार को फोर्टलेजा में जर्मनी और घाना के बीच खेले गए मैच के दौरान हुआ।

मैच के सेकेंड हाफ के दौरान 7 मिनट का खेल हो चुका था, तभी एक आदमी बिना शर्ट के मैदान में दाखिल हुआ। आधिकारिक ब्रॉडकॉस्टर ने तुरंत उसकी तस्वीरों को काट दिया।

फुटबॉल का वह फैन मैदान के बीच तक पहुंच गया और उन्होंने घाना के खिलाड़ियों को बधाई दी। इतने में ही उन्हें सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया। उस व्यक्ति ने अपने सीने और पीठ पर बड़े-बड़े अक्षरों में अपना टेलीफोन नंबर और ईमेल आईडी लिख रखा था।

टिकट के लिए भटकना पड़ा, नहीं मिली सफलता

एडमा और कार्ला ब्राजील के शहर क्यूआबा में रहती हैं, इन दोनों लड़कियों को फुटबॉल मैच देखने का जबर्दस्त रोमांच था, भले ही उसमें ब्राजील न खेल रहा हो। जिस शहर में ये दोनों लड़कियां रहती हैं वहां पर बोस्निया और नाइजीरिया के बीच शनिवार को मैच खेला गया।

चूंकि दोनों के पास टिकट नहीं थे, इसलिए उन्होंने स्टेडियम के आसपास टिकट खरीदने की कोशिश की।

उन्होंने कई लोगों से कहा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हालांकि खेल शुरू होने से एक घंटा पहले उन्हें बात बनती हुई नजर आई।

टिकट के बदले रखी एक अजीब सी शर्त

हुआ यूं कि एक टूरिस्ट उनके पास आया और उसने उन्हें टिकट देने की पेशकश की, लेकिन टिकट के बदले पैसे लेने की जगह उसने चुंबन मांगा।

एडमा ने बताया, "उसने देखा कि हम टिकट की तलाश कर रहे हैं। उसने मुझे अपना टिकट दिया और कहा: 'अब मुझे एक किस तो मिलनी ही चाहिए।' मैंने उसके चेहरे को चूमा, लेकिन उसने मुंह पर किस करने के लिए कहा। इसके बाद वह हंसता हुआ चला गया।"

लेकिन इस अजीब सी लगने वाली घटना ने दोनों लड़कियों को एक दूसरी परेशानी में डाल दिया। दरअसल उनमें से केवल एक को ही टिकट मिला था। इसलिए किस देने के बावजूद दोनों एक और टिकट की तलाश में स्टेडियम के चारों ओर चक्कर काटती रहीं।
विज्ञापन

खबर देने वालों की खबर

इस वर्ल्ड कप में कोस्टा रिका एक सनसनी बनकर उभरा है। उसने इटली, इंग्लैंड और उरुग्वे के ग्रुप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। और ऐसा नहीं है कि यह देश केवल खेल के मैदान पर ही अपना ध्यान खींच रहा है, बल्कि मैदान के बाहर कोस्टा रिका की एक पत्रकार भी काफी नाम कमा रही है।

उन पत्रकार का नाम जाले बेराहीमी है और वो सेंट्रल अफ्रीकन कंट्री के टीवी नेटवर्क में काम करती हैं। जबसे वह ब्राजील वर्ल्ड कप कवर करने आई हैं, स्टेडियम और समुद्र तटों की उनकी तस्वीरों को काफी तारीफ मिल रही है।

कोस्टा रिका के समाचार पत्र लांस योन के मुताबिक बेराहीमी ब्राजील में वास्तव में लोगों का ध्यान खींचने के लिए हैं। स्पोर्ट्स कवर करने वाले पत्रकार हमारे पास भी हैं, लेकिन वर्ल्ड कप सिर्फ इतना ही नहीं है। लोगों में और भी कई तरह की उत्सुकताएं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें