फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA Awards: 34 साल के बेंजेमा बने यूरोप के श्रेष्ठ फुटबॉलर, रियल मैड्रिड के साथ चैंपियंस लीग और ला लीगा जीते

Sat, 27 Aug 2022 07:36 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल

सार

बेंजेमा ने ला लिगा और सुपरकोपा डि स्पेना में भी टीम को सफलता दिलाई। फ्रांस की टीम के साथ उन्होंने नेशंस लीग जीता। पेरिस सेंट जर्मेन और चेल्सी के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक लगाई।
विज्ञापन
करीम बेंजेमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीम बेंजेमा और एलेक्सिया पुटेलास ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में यूएफा श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीत लिया। इस तरह इस बार दोनों वर्गों में स्पेनिश क्लबों का दबदबा रहा। बेंजेमा ने रियल मैड्रिड के लिए चैंपियंस लीग में 15 गोल किए और 14वां यूरोपीय खिताब दिलाया। 34 साल के बेंजेमा ने अपनी ही टीम के साथी गोलकीपर थिबुट कोर्टोइस और मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर केविन डि ब्रुइन को पछाड़ा।
विज्ञापन


बेंजेमा ने ला लिगा और सुपरकोपा डि स्पेना में भी टीम को सफलता दिलाई। फ्रांस की टीम के साथ उन्होंने नेशंस लीग जीता। पेरिस सेंट जर्मेन और चेल्सी के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक लगाई। इस पुरस्कार के साथ उन्होंने अक्तूबर में दिए जाने वाले बेलन डि ओर पुरस्कार के लिए भी अपना दावा मजबूत किया है।

पुटेलास दूसरी बार श्रेष्ठ महिला फुटबॉलर
एलिक्सिया पुटेलास लगातार दूसरी बार श्रेष्ठ महिला चुनी गईं, जिन्होंने बार्सिलोना को चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचाया। उन्हें यूरोपियन चैंपियनशिप में जुलाई में स्पेन का नेतृत्व करना था लेकिन टूर्नामेंट से पहले उनके घुटने में चोट लग गई। पुटेलास ने इंग्लैंड की बेथ मीड और जर्मनी की लेना ओबरडोर्फ को पछाड़ा।
विज्ञापन


एंजेलोटी और सरिना श्रेष्ठ कोच
रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंजेलोटी को पुरुष वर्ग में श्रेष्ठ कोच चुना गया। उन्हें मैनचेस्टर सिटी के पेप गुआरडिओला और लिवरपूल के जुर्गेन क्लोप पर वरीयता दी गई। महिला वर्ग में इंग्लैंड की सरिना विगमैन श्रेष्ठ प्रशिक्षक चुनी गईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें