फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIDE Chess World Cup: 19 साल के जवोखिमीर सिनदारोव ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व कप चैंपियन बने

Wed, 26 Nov 2025 11:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोवा

सार

टाईब्रेक में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 19 वर्षीय सिनदारोव ने वेई यी की एक गलती का फायदा उठाते हुए अपना पहला विश्व कप खिताब जीता और इसी के साथ विश्व कप इतिहास के सबसे कम उम्र के चैंपियन भी बन गए।
विज्ञापन
जवोखिमीर सिनदारोव - फोटो : FIDE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्बेकिस्तान के युवा ग्रैंडमास्टर जवोखिमीर सिनदारोव ने इतिहास रचते हुए चीन के वेई यी को फाइनल में हराकर फिडे चेस विश्व कप अपने नाम कर लिया। टाईब्रेक में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 19 वर्षीय सिनदारोव ने वेई यी की एक गलती का फायदा उठाते हुए अपना पहला विश्व कप खिताब जीता और इसी के साथ विश्व कप इतिहास के सबसे कम उम्र के चैंपियन भी बन गए।
विज्ञापन


कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी किया क्वालिफाई
सिनदारोव की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि वे इस मेगा इवेंट में 16वीं सीड के रूप में उतरे थे। वह पिछले एक साल में बड़ी चेस प्रतियोगिताओं को जीतने वाले तीसरे किशोर खिलाड़ी बन गए। 2024 में गुकेश ने विश्व चैंपियनशिप जीती थी, जबकि दिव्या देशमुख ने इस साल महिला चेस विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। सिनदारोव और वेई यी दोनों ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। इनके अलावा रूस के आंद्रे एसिपेंको ने तीसरा और अंतिम स्लॉट हासिल किया।
 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें