फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद बनेगा भारत की खेल राजधानी! CWG 2030 के बाद 2028 और 2031 विश्व एथलेटिक्स की मेजबानी का प्रस्ताव

Wed, 26 Nov 2025 10:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो

सार

राष्ट्रमंडल खेलों (2030) की मेजबानी हासिल कर चुके अहमदाबाद ने अब 2028 विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप और 2031 विश्व सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए भी दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद - फोटो : GCA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों (2030) की मेजबानी हासिल कर चुके अहमदाबाद ने अब 2028 विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप और 2031 विश्व सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए भी दावेदारी पेश की है। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि गुजरात का यह शहर 2036 ओलंपिक की मेजबानी की अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए लगातार बड़े वैश्विक टूर्नामेंट कराने की दिशा में काम कर रहा है। ‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट’ की जनरल असेंबली ने हाल ही में अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक मेजबान घोषित किया है। इस घोषणा के बाद गुजरात सरकार ने शहर को खेलों का वैश्विक केंद्र बनाने की अपनी मंशा साफ कर दी है।
विज्ञापन


गुजरात सरकार में प्रधान सचिव (खेल) अश्वनी कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम ऐसा ढांचा तैयार कर रहे हैं जिससे अहमदाबाद भारत की खेल राजधानी बन सके। हमारा लक्ष्य विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएँ तैयार करना, उत्कृष्ट एथलीट तैयार करना और एशियाई, महाद्वीपीय तथा विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करना है।' उन्होंने आगे बताया, 'हम 2028 में विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2031 में विश्व सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप और 2033 में विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए प्रस्ताव भेज चुके हैं। इसके अलावा 2029 में हम विश्व पुलिस और फायर गेम्स की मेजबानी करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें