फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला बॉक्सर

Sun, 14 Oct 2012 01:30 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक 20 वर्षीय महिला बॉक्सर मनीषा चौहान पिछले दस दिन से जिंदगी और मौत से जूझ रही है। यहां समता नगर स्थित साई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब में अभ्यास के दौरान रिंग में पुरुष बॉक्सर से मिले पंच के बाद से वह कॉमा में हैं। पंच उसके सिर में लगी थी, जिसके बाद उसका ब्रेन हैंमरेज हो गया। मस्तिष्क में रक्तस्राव के चलते वह बेहोश होकर रिंग में गिर गई, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचा गया। पुलिस ने खेल प्राधिकरण के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। साई ने जूनियर स्तर के कोच और एक वरिष्ठ मुक्केबाज को यहां ट्रेनिंग के लिए अधिकृत कर रखा था।
विज्ञापन


मनीषा कांदिवली में ठाकुर कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्र है। वह 2 अक्तूबर को अपने पुरुष साथी के साथ रिंग में प्रैक्टिस कर रही थीं, जिस दौरान उसके सिर में जोरदार पंच लगी थी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार उसके कोच जसवंत सिंह रिंग पर मौजूद नहीं थे और बॉक्सर उनकी पत्नी की मौजूदगी में प्रैक्टिस कर रहे थे। साथ ही यह भी कहा गया है कि राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सरों ने कोई हेडगेयर नहीं लगा रखा था।

फिलहाल नायर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। सीनियर इंस्पेक्टर एन कांबले ने कहा कि आईपीसी सेक्सन 338 (गंभीर चोट से एक जान खतरे में डालने या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा कारण और 34  (आम इरादे) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि कोच जसवंत ने उसकी ओर से किसी लापरवाही से इनकार किया है।
विज्ञापन


इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन!
 - महिला बॉक्सर को पुरुष साथी संग रिंग में प्रैक्टिस कराने की लापरवाही के लिए आखिरी कौन जिम्मेदार है। साई या कोच।
- नियम के तहत रिंग में घुसने से पहले बॉक्सरों को हेडगेयर पहनाना आवश्यक है। खबर है कि दोनों बॉक्सर हेडगेयर पहने हुए थे।
- अब तक पीड़ित बॉक्सर को कॉलेज प्रशासन और साई से नहीं मिली वित्तीय मदद।

दोस्तों की मदद
- कॉलेज छात्रों ने 93000 हजार रुपये चंदा से एकत्रित करके इलाज के लिए अस्पताल को दिया।

हेडगेयर पहने थे बॉक्सर
- प्रैक्टिस के दौरान हेडगेयर पहने थे दोनों बॉक्सर। एक छात्र ने प्रैक्टिस के रिहर्सल के लिए वीडियो शूट किया था, जिसमें दोनों को प्रैक्टिस के दौरान हेडगेयर पहने हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन


‘लड़की को लड़का के साथ खिलाया गया। ऐसा पंच उसके सिर में लगा है, जिससे उसका ब्रेनहैमरेज हो गया है।’
- विजय पाल, लड़की के पिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें