भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के दागी अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने खेल प्रशासन से संन्यास के संकेत दिए हैं। वह अब आईओए का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका कहना है कि पिछले 16 साल तक आईओए अध्यक्ष रहने के बाद वह स्पोर्ट्स लीडर की नई पीढ़ी के लिए रास्ता साफ करने जा रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले से संबंधित मामले में वह जमानत पर रिहा हैं।
बकौल कलमाडी, ‘वह 25 नवंबर को होने वाले आईओए चुनाव के लिए दोबारा नामांकन भरने नहीं जा रहे हैं। पिछले चार कार्यकाल से वह आईओए के अध्यक्ष पद पर रहते हुए मैंने भारतीय खेल की काफी लंबे समय तक सेवा की है। अब अपने यह जवाबदेही नई पीढ़ी को सौंपने का फैसला किया है। मैं अब पुणे में अपने क्षेत्र और परिवार पर ध्यान दूंगा। मैं सहयोग के लिए स्पोर्ट्स फेडरेशन और स्पोर्ट्स प्रोफेशनल का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरे नेतृत्व पर विश्वास जताया। मैं आश्वस्त हूं कि भारतीय खेल नई ऊंचाइयों को छूएगा।’