जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल (जेपीएसआई) ने फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री के टिकटों की बिक्री की घोषणा कर दी है, जिसमें रेस देखने के टिकट की न्यूनतम राशि 1500 रुपये तय की गई है।
फार्मूला वन रेस का तीसरा चरण इस साल बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर 25 से 27 अक्तूबर तक होगा।
जेपीएसआई ने तीन दिवसीय रेस के लिए प्रतिदिन के हिसाब से टिकट की कीमत रखी है।
रविवार को रेस देखने में दिलचस्पी दिखाने वाले दर्शकों के लिए 1500 रुपये का टिकट रखा है, यह कीमत तीन दिवसीय रेस की नहीं होगी, जो शुक्रवार को फ्री अभ्यास से शुरू होगी और शनिवार को क्वालीफाइंग सत्र होगा।
आयोजकों ने मेन ग्रैंड स्टैंड (एमजीएस) को दो टीयर्स में बांट रखा है। तीन दिन के टिकट के लिए सबसे कम दाम 21 हजार रुपए रखा गया है। जबकि इसी स्टैंड पर सिर्फ रविवार का टिकट का दाम 12 हजार रुपए हैं।