फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएएफ कौंसिल से भी कलमाडी की हो गई छुट्टी

Sun, 04 Aug 2013 01:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले के दागी सुरेश कलमाडी को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) कौंसिल की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन


पिछले महीने की शुरुआत में पुणे में एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन (एएए) अध्यक्ष पद का चुनाव हारने के बाद ही कलमाडी को आईएएएफ कौंसिल की सदस्यता गंवानी पड़ी।

आईएएएफ ने अब एएए के सीनियर उपाध्यक्ष डु झाओकाई को कलमाडी की जगह नियुक्त किया है।

झाओकाई चाइनीज एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के महासचिव भी हैं। एशिया से आईएएएफ में अब दो प्रतिनिधि हैं। झाओकाई से पहले दहलान अल अहमद इस विश्व संस्था के चार उपाध्यक्षों में से एक हैं।


2010 कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में नाम आने के बाद से कलमाडी इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के प्रमुख समेत कई अहम पदों को गंवा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें