पहले से तीसरे स्थान पर खिसकीं, फिर की शानदार वापसी
ईशा के लिए फाइनल की शुरुआत आसान नहीं रही। वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई थीं। हालांकि, उन्होंने दबाव में शानदार वापसी की और शीर्ष तीन में अपनी जगह बनाए रखी। इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान की लड़ाई बेहद रोमांचक हो गई। 40 शॉट के बाद नॉर्थ कोरिया की किम ह्योन सुक और ईशा सिंह दोनों के 34-34 अंक थे। ऐसे में तीसरे स्थान का फैसला करने के लिए दोनों के बीच शूट-ऑफ टाईब्रेकर हुआ।
दो शूटऑफ में भी नहीं निकला फैसला
- हर शूट-ऑफ में दोनों खिलाड़ियों को पांच शॉट मिलते हैं और सबसे ज्यादा सटीक निशाने लगाने वाली खिलाड़ी बढ़त हासिल करती है। लेकिन पहले शूट-ऑफ में ईशा और किम दोनों ने पांच में से तीन-तीन सटीक निशाने लगाए।
- इसके बाद दूसरा शूट-ऑफ हुआ। यहां भी दोनों के पांच में से तीन-तीन शॉट सटीक निशाने पर लगे। मुकाबला तीसरे शूट-ऑफ तक पहुंच गया और अब दबाव चरम पर था।
- तीसरे शूट-ऑफ में ईशा ने बाजी मार ली। उनके तीन शॉट सटीक निशाने पर लगे, जबकि किम के सिर्फ दो शॉट निशाने पर लगे। इस जीत के साथ ईशा ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया और किम को कांस्य पदक मिला।
तीन शूट-ऑफ में हुआ दूसरे-तीसरे स्थान का फैसला
| शूट-ऑफ |
ईशा सिंह |
किम ह्योन सुक |
नतीजा |
| पहला |
3 |
3 |
बराबरी |
| दूसरा |
3 |
3 |
फिर बराबरी |
| तीसरा |
3 |
2 |
ईशा जीतीं |
नतीजा: तीसरे शूट-ऑफ में ईशा सिंह ने किम ह्योन सुक को 3-2 से हराकर कम से कम रजत पदक पक्का किया। किम को कांस्य पदक मिला।
ईशा और किम के बीच शूटऑफ
दो शूट-ऑफ में हुआ स्वर्ण पदक का फैसला
| शूट-ऑफ |
ईशा सिंह |
जियारुइक्सुआन जियाओ |
नतीजा |
| चौथा |
4 |
4 |
बराबरी |
| पांचवां |
2 |
3 |
जियाओ जीतीं |
नतीजा: पांचवें शूट-ऑफ में जियारुइक्सुआन जियाओ ने ईशा सिंह को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। ईशा को रजत पदक मिला।