फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durand Cup: गोवा ने शिलोंग को 6-0 से हराया, नोह की शानदार हैट्रिक

Tue, 08 Aug 2023 11:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

ब्रेंडन फर्नांडिस की फ्री किक पर रोवलिन ने मौका भुना लिया। पांच मिनट के अंदर नोह की मदद से गोवा ने दूसरा गोल कर दिया। नोह ने 26वें मिनट में अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल किया।
विज्ञापन
नोह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोह सादोई की हैट्रिक की मदद से एफसी गोवा ने डूरंड कप फुटबाल में अपना अभियान शिलोंग लाजोंग के खिलाफ 6-0 की जीत के साथ किया। नोह के अलावा रोवलिन बोरगस और स्पेन के खिलाड़ियों विक्टर रोडि्गेज और कार्लोस मार्टिनेज ने गोल किए। गोवा ने 15वें मिनट में रोवलिन के गोल से खाता खोला। 
विज्ञापन


ब्रेंडन फर्नांडिस की फ्री किक पर रोवलिन ने मौका भुना लिया। पांच मिनट के अंदर नोह की मदद से गोवा ने दूसरा गोल कर दिया। नोह ने 26वें मिनट में अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल किया। स्थानापन्न रोडि्गेज ने 68वें मिनट में गोल किया। मार्टिनेज ने 83वें मिनट में पांचवां गोल किया और ज्यादातर हलचलों में शामिल रहे नोह ने 86वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें