फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durand Cup Final: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने दूसरी बार जीता डूरंड कप खिताब, फाइनल में डायमंड हार्बर को 6-1 से हराया

Sat, 23 Aug 2025 08:32 PM IST
Mayank Tripathi एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

डूरंड कप के 134वें संस्करण में शनिवार को खेले गए एकतरफा फाइनल मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने डायमंड हार्बर एफसी को 6-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
1 of 5
डूरंड कप फाइनल - फोटो : अमर उजाला
एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 134वें संस्करण में शनिवार को खेले गए एकतरफा फाइनल मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने डायमंड हार्बर एफसी को 6-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। पहले हाफ में ही दो गोल से आगे चल रहे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही तीसरा गोल कर मैच को एक तरफा बना दिया।
विज्ञापन

2 of 5
डूरंड कप फाइनल - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (वीवाईबीके) में गत विजेता नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी का सामना पहली बार फाइनल में पहुंची डायमंड हार्बर एफसी से हो रहा था। खेल के शुरू में डायमंड हार्बर एफसी ने काफी अच्छा खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
डूरंड कप फाइनल - फोटो : अमर उजाला
लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने खेल पर कब्जा जमाना शुरू किया। हाफ टाइम तक नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी अपने डिफेंसिव खेल के दम पर 2-0 की बढ़त बनाया। 30वें मिनट में अशीर अख्तर ने पहला गोल किया, जबकि 46 वें मिनट में प्रतीब गोगोई के गोल से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी 2-0 से आगे हो गया।

4 of 5
डूरंड कप फाइनल - फोटो : अमर उजाला
दूसरा हाफ शुरू होते ही (51वीं मिनट में) थोई सिंह ने एक और गोल कर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मैच को 3-0 कर दिया। पहली बार डूरंड कप खेल रहे डायमंड हार्बर एफसी की ओर से एक मात्र गोल दूसरे हाफ के 60वें मिनट में लुका ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डूरंड कप फाइनल - फोटो : अमर उजाला
इसके तुरंत बाद खेल के 80 वें मिनट में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी जाइरो ने गोल कीपर को छकाते हुए शानदार गोल किया। इसके कुछ ही अंतर बाद 82वें मिनट में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी आंद्रेस जो ने एक और शानदार गोल करके टीम को 5-1 में पहुंचा दिया। खेल के अंतिम क्षण में आलादीन नें छठा गोल करके जीत का आकड़ा 6-1 कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें