फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवेल की बढ़ीं मुश्किलें, होटल से मिली ढेरों दवाइयां

Tue, 16 Jul 2013 04:44 PM IST
रोम
विज्ञापन
विज्ञापन
एक समय ट्रैक पर अपनी रफ्तार से दर्शकों में रोमांच पैदा करने वाले जमैका के पूर्व विश्व रिकॉर्डधारी असाफा पॉवेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


इटली की पुलिस ने डोपिंग में पकडे़ गए फर्राटा दौड़ के पूर्व चैंपियन पॉवेल और शिरोन सिंपसन के होटल के कमरों में छापा मारकर वहां से कई गोलियां और दवाएं बरामद की हैं।

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इटली की पुलिस ने 30 साल के पॉवेल को प्रतिबंधित पदार्थ ओक्सिलोफ्राइन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद केराबिनिएरी इलाके में रविवार रात उनके होटल के कमरे की तलाशी ली।
विज्ञापन


पुलिस की स्पेशल ड्रग एवं फूड सेफ्टी टीम को पावेल के कमरे से 50 डिब्बे मिले, जिनमें दवाएं और गोलियां थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फिलहाल इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पॉवेल और जमैका के दूसरे एथलीट स्लोवेनिया की सीमा से लगे इलाके में ट्रेनिंग कर रहे हैं। पॉवेल तटीय शहर लिग्नानो सैबियाडोरो के होटल फ्रा आई पिनी में ठहरे हुए हैं।

पॉवेल ने खुद को पाक साफ बताया
पॉवेल पर पिछले महीने हुई जमैका चैंपियनशिप में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का आरोप है। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अनुरोध पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

इतालवी संवाद एजेंसी एएनएसए के मुताबिक पुलिस पॉवेल के कमरे से इतनी भारी मात्रा में दवाएं और गोली मिलने से अचंभित रह गई, क्योंकि ये किसी एक खिलाड़ी की जरूरत से बहुत ज्यादा है।

बरामद की गई दवाओं को पहचान के लिए प्रयोगशालाओं में भेज दिया गया है। हालांकि पॉवेल ने पूरे मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए मामले की जांच की मांग की है।

दो अन्य एथलीटों के नाम आने बाकी
इस बीच, पिछले महीने जमैका चैंपियनशिप में डोपिंग में पकड़े गए जमैका के पांच एथलीटों में डिस्कस थ्रोअर एलीसन रैनडेल भी शामिल हैं। रैनडेल के अलावा पॉवेल और सिंपसन भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक में भाग लेने वाली रेनडेल ने कहा है कि वह अपना सुनकर बहुत चकित हैं और उम्मीद है कि वह बेकसूर साबित होगी।

जमैका एथलेटिक्स प्रशासनिक संघ ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि एंटी डोपिंग एजेंसी ने अपना काम शुरू कर दिया है। लेकिन संघ ने शेष दो खिलाड़ियों के नाम जाहिर नहीं किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें