फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: दोहा डायमंड लीग से सत्र की शुरुआत करेंगे भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, 16 मई को होगा आयोजन

Wed, 09 Apr 2025 08:31 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

नीरज ने 2023 में कतर स्पोर्ट्स क्लब में 88.67 मीटर के प्रयास से जीत हासिल की थी। प्रतियोगिता में तीसरी बार हिस्सा ले रहे नीरज ने कहा कि वह कतर में भारतीय प्रशंसकों से और अधिक उत्साही समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग से अपने सत्र की शुरुआत करेंगे। दोहा डायमंड लीग का आयोजन कतर की राजधानी में 16 मई को होगा। नीरज भारत के सबसे सफल भाला फेंक एथलीट हैं जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक में पदक अपने नाम किया है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और फिर 2024 पेरिस खेलों में रजत पदक जीतने वाले नीरज ने कहा कि वह लगातार तीसरे साल दोहा में वांडा डायमंड लीग प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के सबसे उत्साही दर्शकों के सामने प्रतिस्पर्धा करने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन

नीरज को भारतीय प्रशंसकों से समर्थन की उम्मीद 
नीरज ने 2023 में कतर स्पोर्ट्स क्लब में 88.67 मीटर के प्रयास से जीत हासिल की थी। प्रतियोगिता में तीसरी बार हिस्सा ले रहे नीरज ने कहा कि वह कतर में भारतीय प्रशंसकों से और अधिक उत्साही समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं। नीरज ने कहा, मैं कतर में भारतीय लोगों से मिलने वाले समर्थन से हमेशा अभिभूत रहता हूं। उनका धन्यवाद करने के लिए मेरे पास पर्याप्त शब्द नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: Shooting World Cup: 18 साल की महिला निशानेबाज सुरुची ने जीता स्वर्ण पदक, चीन के प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ा
 
विज्ञापन

ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले ट्रैक एंड फील्ड भारतीय एथलीट हैं नीरज
चेक गणराज्य के जान जेलेज्नी अब 27 वर्षीय नीरज को कोचिंग देते हैं जो विश्व भाला फेंक रिकॉर्ड धारक (98.48 मीटर) और कई ओलंपिक और विश्व चैंपियन हैं। नीरज ओलंपिक स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एवं फील्ड एथलीट हैं। साथ ही डायमंड लीग प्रतियोगिता और डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले भारतीय भी हैं। वह पिछले साल ओलंपिक फाइनल में अरशद नदीम और ब्रुसेल्स में डायमंड लीग फाइनल में एंडरसन पीटर्स से पिछड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें