माइकल जॉर्डन को बताया सर्वश्रेष्ठ
- पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि माइकल जॉर्डन उनके अच्छे दोस्त हैं और वह उन्हें महान खिलाड़ी मानते हैं। ट्रंप ने कहा, "माइकल जॉर्डन मेरे दोस्त हैं। मैं उनके साथ गोल्फ खेलता हूं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं।'
- इसके बाद उन्होंने लेब्रोन जेम्स पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि लेब्रोन... शायद नस्लवादी हैं। शायद उन्हें ट्रंप पसंद नहीं हैं। लेकिन मुझे वही लोग पसंद हैं जो मुझे पसंद करते हैं। इसलिए मेरे लिए माइकल जॉर्डन ही सर्वश्रेष्ठ हैं।'
- ट्रंप का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने उनके बयान की आलोचना की, जबकि कुछ समर्थकों ने उनका बचाव भी किया।