फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery WC: धीरज, तरुणदीप और अतनु की तिकड़ी स्वर्ण जीतने से चूकी, रिकर्व स्पर्धा में रजत से करना पड़ा संतोष

Sun, 13 Apr 2025 09:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीन से 1-5 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें रजत पदक मिला। यह भारत का सत्र के पहले टूर्नामेंट का तीसरा पदक है।
विज्ञापन
तरुणदीप और धीरज बोम्मादेवरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धीरज बोम्मादेवरा, तरुणदीप राय और अतनु दास की तिकड़ी तीरंदाजी विश्व कप चरण एक की पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीतने से चूक गई। भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीन से 1-5 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें रजत पदक मिला। यह भारत का सत्र के पहले टूर्नामेंट का तीसरा पदक है। भारत की नजरें चौथे पदक पर भी हैं क्योंकि धीरज पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में प्रतिस्पर्धा में बने हुए हैं।
विज्ञापन

कंपाउंड मिश्रित और पुरुष टीम ने जीते थे पदक 
इससे पहले भारत ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण और कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। अभिषेक वर्मा कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गए थे।
विज्ञापन

अच्छी शुरुआत को भुना नहीं सकी भारतीय जोड़ी 
रिकर्व टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में भारत और चीन के बीच पहला सेट 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ जिसमें दोनों टीम ने 54 अंक बनाए। भारतीय तिकड़ी ने दो बार 10 और दो बार नौ अंक बनाए लेकिन दो बार आठ अंक जुटाने के कारण सेट जीतने का मौका गंवा दिया। ली झोंगयुआन, काओ वेनचाओ और वैंग यान की चीन की टीम ने दूसरे सेट में चार बार 10 अंक बनाकर 3-1 की बढ़त हासिल की। भारत फिर से आठ अंक पर तीर चलाकर सेट 55-58 से हार गया। मैच में बने रहने के लिए भारत को तीसरा सेट जीतने की जरूरत थी लेकिन टीम एक बार फिर लड़खड़ा गई और केवल 54 अंक ही बना पाई, जबकि चीन ने 55 अंक जुटाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। चीन ने कांस्य पदक भी जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें