फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग रैंकिंग में भारत के पांच मुक्केबाज

Sun, 11 Aug 2013 02:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। मुक्केबाज मनोज कुमार पहली बार टॉप टेन में शामिल हुए हैं। मनोज के साथ चार अन्य भारतीय मुक्केबाज भी टॉप टेन में शामिल हैं।
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता मनोज कुमार इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (एआईबीए) रैंकिंग में टॉप-10 में शुमार हो गए हैं। मनोज अब छठवें पायदान पर हैं।

उभरते सितारे एल देवेंद्रो सिंह ने इस समय भारत के सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर हैं और वह दुनिया के दूसरे पायदान पर विराजमान हैं।

20 वर्षीय देवेंद्रो (49 किलो) ने पिछले महीने एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। देवेंद्रो तीन स्थान की छलांग से रूस के डेविड आर्यपेत्यान से 1550 अंक पीछे दूसरे पायदान पर हैं।

एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले शिव थापा (56 किलो) चौथे पायदान पर हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता विकास कृष्णा (69 किलो) सातवें स्थान पर हैं जबकि पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंद्र सिंह 75 किलो में 500 अंकों से 12वें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की रैंकिंग में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता एमसी मैरीकॉम (51 किलो) में तीसरे पायदान पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें