फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOA: राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी हासिल करने की कवायद तेज, आईओए प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से की मुलाकात

Sun, 08 Jun 2025 09:01 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रतिनिधिमंडल में आईओए प्रमुख पीटी उषा और केंद्रीय खेल मंत्रालय के साथ-साथ गुजरात राज्य सरकार के अधिकारी शामिल थे। उन्होंने लंदन में दो दिनों तक राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
पीटी उषा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी हासिल करने की कवायद तेज कर दी है। आईओए, केंद्र और गुजरात सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेजबानी अधिकार हासिल करने से संबंधित प्रक्रिया और तरीकों को बेहतर ढंग से समझने के लिए लंदन में राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों से मुलाकात की। 
विज्ञापन


नवंबर में किया जाएगा मेजबान शहर का चयन 
प्रतिनिधिमंडल में आईओए प्रमुख पीटी उषा और केंद्रीय खेल मंत्रालय के साथ-साथ गुजरात राज्य सरकार के अधिकारी शामिल थे। उन्होंने लंदन में दो दिनों तक राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों से मुलाकात की। दावेदारी की अंतिम बोली के लिए प्रस्ताव 31 अगस्त तक प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है जबकि राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए मेजबान शहर का चयन इस साल नवंबर में किया जाएगा।

भारत ने औपचारिक रूप से बोली प्रस्तुत की 
भारत ने पहले ही अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए अपनी बोली औपचारिक रूप से प्रस्तुत कर दी है। भारत का उद्देश्य 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना है। गुजरात खेल मंत्रालय ने कहा, लंदन में दो दिनों तक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने बैठकों में व्यापक चर्चाओं में भाग लिया और दावेदारी से जुड़ी बोली के संबंध में अब तक की गई तैयारियों को प्रस्तुत किया। राष्ट्रमंडल खेल टीम ने कहा कि वह प्रस्तावों की तैयारी के लिए इच्छुक मेजबान शहरों को पूर्ण सहयोग और सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें