डेफ ओलंपिक में देश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उनको तवज्जो नहीं मिली। इंस्ताबुल से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट में उनकी अगवानी के लिए खेल मंत्रालय का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहा। ऐसी बेरूखी से खिलाड़ी खासे नाराज दिखे। यहां तक कि खिलाड़ियों ने एयरपोर्ट से बाहर आने से इनकार कर दिया।
खिलाड़ी और उनका सपोर्ट स्टाफ इसलिए नाराज रहे कि उनके शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन पर ध्यान नहीं दिया गया। इंस्ताबुल में डेफ ओलंपिक में भारत ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया। एक स्वर्ण पदक सहित पांच मेडल जीते। देश की तरफ से कुल 46 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ी इतने नाराज दिखे कि वह एयरपोर्ट में वह धरने पर बैठ गए। खिलाड़ियों का कहना था कि वैसे ही देश में क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों पर कम ही फोकस किया जाता है। दूसरे खेलों का प्रोत्साहन करना दूर, विजेता खिलाड़ियों की यहां अगवानी तक नहीं की जाती है। यह बहुत शर्मनाक है। खिलाड़ियों ने यह भी कहा कि अगर खेल मंत्रालय उनकी तरफ ध्यान नहीं देगा। इसी तरह मनमानी करता हुआ हमारी अनदेखी करता रहा तो वह मेडल भी लौटा देंगे।
गौरतलब हो कि 23 वें डेफ ओलंपिक 2017 में भारत की ओर से वीरेंद्र सिंह ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा चार और पदक मिले हैं।
Upset with govt., Indian Deaflympics team refuse to leave airport
Read @ANI_news story | https://t.co/g2Mm0TaHdA pic.twitter.com/zEC0lzXSfv
— ANI Digital (@ani_digital) August 1, 2017