फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: यानिक सिनर ने रचा इतिहास, 10 साल बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन को पुरुष एकल में मिला नया विजेता

Sun, 28 Jan 2024 10:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

Daniil Medvedev vs Jannik Sinner, Australian Open 2024: ऑस्ट्रेलियन ओपन को 10 बाद कोई नया चैंपियन मिला है। पिछली बार 2014 में स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका खिताब जीते थे। उनके बाद कोई नया चैंपियन नहीं मिला। साल 2004 से स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के राफेल नडाल ही इस टूर्नामेंट को जीत रहे हैं।
विज्ञापन
यानिक सिनर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली के युवा टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने इतिहास रच दिया है। 22 साल के इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल का फाइनल जीत लिया। उन्होंने रविवार (28 जनवरी) को खिताबी मुकाबले में रूस के दानिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले मैच में हरा दिया। सिनर ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल का फाइनल जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मुकाबले को 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3 के अंतर से अपने नाम किया।
विज्ञापन


सिनर ने अपने करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता है। उन्होंने मेदवेदेव के सपने को तोड़ दिया। रूस के खिलाड़ी की नजर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर थी, लेकिन इटली के युवा स्टार ने उन्हें परास्त कर दिया। मेदवेदेव इससे पहले 2021 में यूएस ओपन जीत चुके हैं।
 

ऐसा रहा मुकाबला
पहला सेट मेदवेदेव ने अपने नाम किया है। उन्होंने सिनर को 6-3 के अंतर से हराया। दूसरे सेट में भी मेदवेदेव ने तूफानी खेल दिखाया। उन्होंने सिनर को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। इस तरह मैच में वह 2-0 से आगे हो गए। सिनर ने वापसी करते हुए तीसरा सेट 6-4 से और चौथा सेट भी 6-4 के अंतर से जीत लिया है। तीसरे सेट को उन्होंने 6-3 से जीतकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


वावरिंका के बाद सिनर ने किया कमाल
ऑस्ट्रेलियन ओपन को 10 बाद कोई नया चैंपियन मिला है। पिछली बार 2014 में स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका खिताब जीते थे। उनके बाद कोई नया चैंपियन नहीं मिला था। साल 2004 से स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के राफेल नडाल ही इस टूर्नामेंट को जीत रहे हैं। 2004 से फेडरर छह बार चैंपियन बने। जोकोविच ने उनसे ज्यादा 10 बार खिताब अपने नाम किया। वहीं, नडाल दो बार चैंपियन बने। इस बीच रूस के मराट साफिन 2005 और वावरिंका 2014 में सफल हुए थे।

सेमीफाइनल में हार गए थे जोकोविच
जोकोविच इस बार 11वीं बार चैंपियन बनने उतरे थे, लेकिन उन्हें यानिक सिनर ने सेमीफाइनल में बाहर कर दिया। वहीं, दानिल मेदवेदेव ने स्पेन के कार्लोस अल्काराज को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें