फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon 2025: विंबलडन के पहले दौर में उलटफेर का शिकार हुए मेदवेदेव, बेंजामिन बोंजी ने हराया

Mon, 30 Jun 2025 09:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेदवेदेव इससे पहले 2017 में लगातार दो ग्रैंड स्लैम के शुरुआती दौर में हारे थे। वह उस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुए थे।
विज्ञापन
दानिल मेदवेदेव - फोटो : medwed33-instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौवीं वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव सोमवार को विंबलडन के शुरुआती दौर में 64वीं रैंकिंग वाले बेंजामिन बोंजी से 7-6 (2), 3-6, 7-6 (3), 6-2 से हार के साथ उलटफेर का शिकार बने। पिछले साल विंबलडन  के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले मेदवेदेव लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम के पहले दौर से बाहर हो गए हैं। रूस के यह खिलाड़ी इससे पहले फ्रेंच ओपन में भी पहले दौर से बाहर हो गए था। उन्हें साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन में दूसरे दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos

2017 में भी लगातार दो ग्रैंड स्लैम के शुरुआती दौर में हारे
मेदवेदेव इससे पहले 2017 में लगातार दो ग्रैंड स्लैम के शुरुआती दौर में हारे थे। वह उस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुए थे। मेदवेदेव इस साल पेरिस में कैमरून नॉरी से पांच सेट के मैच में हार गए थे। वह 2023 में फ्रेंच ओपन की पहली बाधा पार करने में नाकाम रहे थे। उस समय दूसरी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव को पहले दौर में क्वालिफायर थियागो सेबॉथ वाइल्ड ने हराया था। वाइल्ड की उस समय विश्व रैंकिंग 172 थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें