फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elite Women’s Boxing: निकहत, लवलीना, नीतु का शानदार प्रदर्शन जारी, एलीट महिला मुक्केबाजी के फाइनल में पहुंचीं

Mon, 30 Jun 2025 09:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

दो बार की विश्व चैंपियन जरीन ने वी लक्ष्या को 5-0 से हराया। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता बोरगोहेन ने उत्तर प्रदेश की स्नेहा को 75 किलो फाइनल में पहले दौर में मुकाबला रोके जाने (आरएससी) के आधार पर हराया।
विज्ञापन
निकहत जरीन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन निकहत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, नीतु घंघास और स्वीटी बूरा ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और एलीट महिला मुक्केबाजी टूर्नामेंट में अपने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंच गईं। दो बार की विश्व चैंपियन जरीन ने वी लक्ष्या को 5-0 से हराया। अब फाइनल में वह ज्योति (आरएसपीबी) से खेलेंगी। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता बोरगोहेन ने उत्तर प्रदेश की स्नेहा को 75 किलो फाइनल में पहले दौर में मुकाबला रोके जाने (आरएससी) के आधार पर हराया।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेल 2022 की स्वर्ण पदक विजेता नीतु ने रेलवे की मंजू रानी को हराकर 48 किलो फाइनल में जगह बनाई। अब उसका सामना चंचल से होगा। स्वीटी ने 80 किलो सेमीफाइनल में अखिल भारतीय पुलिस (एआईपी) की बबीता बिष्ट को 5-0 से हराया। अब उनका सामना आरएसपीबी की अल्फिया पठान से होगा। पूर्व युवा विश्व चैंपियन अंकुशिता बोरो (टॉप्स) ने 65 किलो वर्ग में अमिता कुंडु (एआईपी) को 5-0 से मात दी। अब वह आरएसपीबी की शशि से खेलेंगी जिन्होंने तेलंगाना की यशी शर्मा को 5-0 से हराया।

प्रीति (टॉप्स) और तनु (एसएससीबी) ने 54 किलो के फाइनल में जगह बनाई, जबकि बी चानू (आरएसपीबी) और कमलजीत कौर गिल (एआईपी) 57 किलो का फाइनल खेलेंगी। साई की रितिका और एआईपी की शिवानी तोमर 80 प्लस वर्ग का फाइनल खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें