फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Championship: गुकेश-लिरेन के बीच 10वीं बाजी भी ड्रॉ, बराबरी पर मौजूद दोनों खिलाड़ी, चार दौर का खेल शेष

Sat, 07 Dec 2024 07:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

गुकेश और लिरेन के बीच पिछली सात बाजियां ड्रॉ रही है, जबकि दोनों कुल आठ बार ड्रॉ खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों के एक समान पांच-पांक अंक हैं। इस चैंपियनशिप में अब सिर्फ चार दौर की बाजी बाकी है और जो भी खिलाड़ी पहले 7.5 अंक बनाएगा वो चैंपियन बनकर उभरेगा।
विज्ञापन
लिरेन और गुकेश - फोटो : International Chess Federation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व शतरंज चैंपियनशिप की 10वीं बाजी भी ड्रॉ खेली। शनिवार को गुकेश ने अपने चीनी प्रतिद्वंद्वी का डटकर सामना किया और मुकाबले को बराबरी पर बनाए रखा। गुकेश इस दौर में काले मोहरों से खेलने उतरे और उन्होंने अपना दम दिखाया। लिरेन ने भी इस दौरान कोई जोखिम नहीं लिया और ड्रॉ पर सहमति जताई। दोनों खिलाड़ी 36 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन

ड्रॉ रहने पर कैसे होगा विजेता का फैसला?
गुकेश और लिरेन के बीच पिछली सात बाजियां ड्रॉ रही है, जबकि दोनों कुल आठ बार ड्रॉ खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों के एक समान पांच-पांक अंक हैं। इस चैंपियनशिप में अब सिर्फ चार दौर की बाजी बाकी है और जो भी खिलाड़ी पहले 7.5 अंक बनाएगा वो चैंपियन बनकर उभरेगा। अगर 14 दौर के बाद भी मुकाबला बराबरी पर रहता है तो विजेता का निर्धारण करने के लिए टाइम कंट्रोल के आधार पर मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

चीन के 32 वर्षीय लिरेन ने शुरुआती मैच जीता था, जबकि भारत के 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर गुकेश तीसरे मैच में विजयी रहे थे। लिरेन ने फिर से लंदन सिस्टम में शुरुआत की लेकिन इस बार उन्होंने इसमें थोड़ा बदलाव किया जिससे मोहरों की संरचना बन गई। हो सकता है कि उनकी यह रणनीति किसी और दिन कारगर साबित हो जाती लेकिन गुकेश ने फिर से किसी तरह का जोखिम उठाना उचित नहीं समझा और वह भी आधा अंक हासिल करने के लिए ही खेलते रहे। सबसे कम उम्र के चैलेंजर गुकेश ने अभी तक चीन के ग्रैंडमास्टर की हर चुनौती का डटकर सामना किया है। 10वीं बाजी शुरू होने से पहले लिरेन के पास सफेद मोहरों से खेलने के लिए तीन बाजियां थी लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। अब बाकी बची चार बाजियों में दोनों खिलाड़ी दो दो बार सफेद मोहरों से खेलेंगे और ऐसे में यह मुकाबला थोड़ा रोमांचक बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें