फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर अली की कहानी: मोटर मैकेनिक के बेटे ने हॉकी से दूर की परिवार की तंगी, एशिया कप के बाद HIL में लगाएंगे जोर

Fri, 06 Dec 2024 10:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस 20 साल के खिलाड़ी की अगुवाई में भारत ने हाल ही रिकॉर्ड पांचवीं बार जूनियर एशिया कप का खिताब जीता है। जूनियर एशिया कप में जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज आमिर एचआईएल में अपनी लय को जारी रखना चाहते है।
विज्ञापन
आमिर अली - फोटो : @TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने आदर्श मनप्रीत सिंह को खेलते हुए देखने के लिए 10 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलने वाले आमिर अली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के साथ हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में एक साथ खेलने को लेकर रोमांचित हैं। आमिर के पिता मोटरसाइकिल मैकेनिक है और उन्हें अपने अब तक के सफर में वित्तीय मामले में काफी संघर्षों करना पड़ा है। आमिर हॉकी के जरिये अपने परिवार की इस समस्या को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
विज्ञापन

परिवार से मिली प्रेरणा
एचआईएल 2024-25 नीलामी में टीम गोनासिका द्वारा 34 लाख रुपये में खरीदे गए आमिर ने कहा, अपनी किशोरावस्था के दौरान, मुझे अपने पिता की बाइक मैकेनिक की नौकरी से शर्मिंदगी महसूस होती थी क्योंकि मैं इतना परिपक्व नहीं था कि यह महसूस कर सकूं कि कोई भी काम महत्वहीन नहीं है। उन्होंने कहा, यह हमारे परिवार का संघर्ष ही था जिसने मुझे हॉकी में अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। मैं अपनी वित्तीय परेशानी से बाहर निकलने के साथ अपने परिवार और देश को गौरवान्वित करना चाहता था।

हॉकी लीग में गोनासिका टीम के साथ जुड़े
इस 20 साल के खिलाड़ी की अगुवाई में भारत ने हाल ही रिकॉर्ड पांचवीं बार जूनियर एशिया कप का खिताब जीता है। जूनियर एशिया कप में जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज आमिर एचआईएल में अपनी लय को जारी रखना चाहते है। उनका सपना हालांकि भारत की मुख्य टीम के लिए खेलना है। उन्होंने कहा, जूनियर एशिया कप जीतने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है मैं उस लय को एचआईएल में जारी रखना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य अपना शत प्रतिशत देकर टीम को चैंपियन बनाने में योगदान देना होगा।
विज्ञापन

अपने आदर्श मनप्रीत के साथ एक ही टीम में खेलेंगे आमिर
भारतीय जूनियर टीम के कप्तान आमिर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के कप्तान के साथ एचआईएल में टीम गोनासिका का प्रतिनिधित्व करेंगे। आमिर ने कहा, यह सोचना कि मैं एक बार एचआईएल मैच देखने गया था और अब मैं उसका हिस्सा हूं, एक बहुत ही खास एहसास है। उन्होंने कहा, मैं अपने आदर्श मनप्रीत सिंह के साथ खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं उनसे सीखने और उनके मार्गदर्शन में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें