फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIDE Ranking: ग्रैंडमास्टर गुकेश करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंचे, प्रज्ञानंद की शीर्ष-10 में वापसी

Sat, 01 Mar 2025 04:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुकेश ने पिछले साल दिसंबर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था और वह इसके बाद से ही फॉर्म में चल रहे हैं।
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को प्रज्ञानंद ने टाइब्रेकर में दी मात - फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिडे की शनिवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का बोलबाला रहा और विश्व चैंपियन डी गुकेश करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद एक बार फिर शीर्ष-10 में पहुंचने में सफल रहे हैं। गुकेश ने पिछले साल दिसंबर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था और वह इसके बाद से ही फॉर्म में चल रहे हैं। 
विज्ञापन

गुकेश ने हासिल किए 10 रेटिंग अंक 
18 साल के गुकेश ने इस दौरान 10 रेटिंग अंक हासिल किए हैं। अब उनके नाम कुल 2787 रेटिंग अंक हो गए हैं। गुकेश हाल ही में विज्क आन जी में टाटा स्टील मास्टर्स के टाईब्रेक में प्रज्ञानंद से हार गए थे। वह रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हिकारू नाकामुरा (2802) से 15 अंक पीछे हैं। नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन (2833) दुनिया में शीर्ष रैंकिंग के शतरंज खिलाड़ी बने हुए हैं। गुकेश ने इस रैंकिंग में हमवतन अर्जुन एरिगैसी और अमेरिका के फैबियानो कारूआना को पीछे छोड़ दिया है।

प्रज्ञानंद को हुआ फायदा 
अर्जुन एरिगैसी इससे पहले लंबे समय तक शीर्ष रैंक वाले भारतीय थे। वह 2777 की रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। प्रज्ञानंद टाटा स्टील मास्टर्स में जीत से पिछले साल जुलाई के बाद पहली बार शीर्ष 10 में वापसी करने में सफल रहे। मौजूदा समय में प्राग मास्टर्स में खेल रहा यह भारतीय खिलाड़ी 17 रेटिंग अंक हासिल कर कुल 2758 रेटिंग अंक के साथ आठवें स्थान पर पहुंचने में सफल रहा।
विज्ञापन

महिलाओं में हम्पी भारतीयों में शीर्ष रैंकिंग पर
कोनेरू हम्पी 2528 रेटिंग के साथ महिलाओं की सूची में छठे नंबर पर शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय हैं। आर वैशाली (2484) और हरिका द्रोणावल्ली (2483) क्रमशः 14वें और 16वें स्थान पर हैं। फिडे रेटिंग, लाइव ईएलओ रेटिंग से अलग होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें