फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

D Gukesh: 'धोनी-जोकोविच से सीखा दबाव में शांत रहने का हुनर', गुकेश का बड़ा खुलासा, इन दिग्गजों से हुए प्रभावित

Thu, 25 Apr 2024 07:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

17 वर्षीय गुकेश ने हाल ही में टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया और वह विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बन गए, उन्होंने 40 साल पहले महान गैरी कास्परोव द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
गुकेश - फोटो : PTI/FIDE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने बताया कि वह धोनी और जोकोविच से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने इन दो दिग्गजों से दबाव की परिस्थित में खुद को शांत रखने का हुनर सीखा। धोनी ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। वहीं, नोवाक जोकोविच प्रतिष्ठित टेनिस खिलाड़ी हैं। 17 वर्षीय गुकेश ने हाल ही में टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया और वह विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बन गए, उन्होंने 40 साल पहले महान गैरी कास्परोव द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन


गुकेश ने कहा, ''मुझे लगता है कि जिस तरह से धोनी और टेनिस के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भारी दबाव में खुद को संभालते हैं। वे बड़े खेल के खिलाड़ी हैं और हमेशा शीर्ष पर आते हैं और जब भी जरूरत होती है अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। इसीलिए मैं उनकी ओर आकर्षित हूं।” 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें