फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cycling: अमेरिका के 17 साल के साइकलिस्ट की मौत, अभ्यास के दौरान सड़क हादसे में गंवाई जान

Mon, 31 Jul 2023 10:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलाराडो स्प्रिंग्स

सार

दो साल पहले मैग्नस ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप जीती थी और अमेरिकी टीम में जगह बनाई थी। 
विज्ञापन
मैग्नस व्हाइट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के 17 साल के उभरते हुए साइकलिस्ट मैग्नस व्हाइट का एक सड़क हादसे में निधन हो गया जब वह स्काटलैंड में होने वाली माउंटेन बाइक जूनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए अभ्यास कर रहे थे। यूएसए साइकलिंग ने यह जानकारी दी। दो साल पहले मैग्नस ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप जीती थी और अमेरिकी टीम में जगह बनाई थी। 
विज्ञापन


पिछले साल उन्होंने टीम के साथ विश्व चैंपियनशिप से पहले यूरोप में हुई स्पर्धा में हिस्सा लिया था। उसके बाद उनका इस साल नीदरलैंड में होने वाले साइक्लोक्रास के लिए टीम में चयन हुआ था। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई है। यूएस साइकलिंग ने उनके परिवार, मित्रों, टीम के साथियों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें