फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Labem Grand Prix: ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम के लिए मुक्केबाजी टीम घोषित, लवलीना बोरगोहेन भी लेंगी हिस्सा

Mon, 15 Jun 2026 05:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारतीय मुक्केबाज आमंत्रण ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम में हिस्सा लेंगे। इसके लिए मुक्केबाजी टीम घोषित भी हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस टूर्नामेंट में ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन सहित राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में शामिल भारतीय मुक्केबाज बुधवार से चेक गणराज्य में शुरू हो रही आमंत्रण ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम में हिस्सा लेंगे। लवलीना (75 किग्रा) के अलावा एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता प्रीति पवार (54 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), साक्षी (51 किग्रा) और परवीन हुड्डा (65 किग्रा) महिला टीम की सदस्य हैं।
विज्ञापन

जैस्मिन-अरुंधति नहीं होंगी शामिल
दुनिया की नंबर एक मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगी क्योंकि वे चोट से उबर रही हैं। पुरुष टीम में जादुमणि सिंह (55 किग्रा), सचिव सिचाव (60 किग्रा), आदित्य प्रताप (65 किग्रा), सुमित (70 किग्रा), अंकुश (80 किग्रा), कपिल पोखरिया (90 किग्रा) और नरेंद्र (90 किग्रा से अधिक) को जगह मिली है।

राष्ट्रमंडल खेलों को देखते हुए अहम है टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने, अलग-अलग संयोजन को आजमाने और यूरोप के प्रतिस्पर्धी माहौल में मजबूत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सामना करने का अनुभव मिलेगा। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में से एक है और यह हमारे खिलाड़ियों को दुनिया भर के मजबूत खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करने का बेहतरीन मंच देता है। इस टीम में हमारे कई बेहतरीन मुक्केबाज शामिल हैं। ऐसे मौके बहुत जरूरी हैं क्योंकि इनसे उन्हें अनुभव मिलता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अलग-अलग प्रतिस्पर्धी माहौल में खुद को परख पाते हैं।
विज्ञापन

टीम इस प्रकार है:
महिला: साक्षी (51 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), प्रिया (60 किग्रा), परवीन (65 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा)।
पुरुष: जादुमणि सिंह (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), आदित्य प्रताप (65 किग्रा), सुमित (70 किग्रा), अंकुश (80 किग्रा), कपिल पोखरिया (90 किग्रा), नरेंद्र (90 किग्रा से अधिक)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें