फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2030: राष्ट्रमंडल खेल टीम ने गुजरात के खेल राज्य मंत्री से मुलाकात की, 2030 की मेजबानी हासिल करने की कवायद

Fri, 08 Aug 2025 09:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

सूत्रों ने बताया कि हाल और उनकी टीम अहमदाबाद में विभिन्न वेन्यू का दौरा करने आई थी और राज्य सरकार के अधिकारियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल 2022 (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी की आकांक्षा के बीच राष्ट्रमंडल खेल की एक टीम ने इसके निदेशक ( खेल ) डेरेन हाल की अगुवाई में गुजरात के खेल राज्य मंत्री हर्ष सांघवी से मुलाकात की। राष्ट्रमंडल खेल की टीम तीन दिन से अहमदाबाद में थी और विभिन्न स्टेडियमों का दौरा किया। इसके साथ ही गुजरात सरकार के अधिकारियों से भी मुलाकात की। भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की इच्छा जताने वाला आशय पत्र पहले ही जमा कर दिया है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले राष्ट्रमंडल खेल (पूर्व नाम राष्ट्रमंडल खेल महासंघ) की टीम अहमदाबाद पहुंची थी। भारत को अगर मेजबानी मिलती है तो खेल इसी शहर में होंगे। सांघवी ने एक्स पर लिखा, 'डेरेन हाल ( निदेशक खेल, राष्ट्रमंडल खेल), क्रिस्टियन नेपियर ( निदेशक एआई, उटाह स्टेट) और आईओए के सीनियर अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ( सेवानिवृत) से राष्ट्रमंडल यूनियन के भविष्य पर बात की।'

सूत्रों ने बताया कि हाल और उनकी टीम अहमदाबाद में विभिन्न वेन्यू का दौरा करने आई थी और राज्य सरकार के अधिकारियों से भी मुलाकात की। कनाडा के पिछले महीने दौड़ से हटने के बाद भारत को मेजबानी मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। मेजबन का फैसला नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्लास्गो में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें