20वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब तक 3 स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। गेम्स के तीसरे दिन भी भारत को कई और स्वर्ण पदकों की आस होगी।
आज भारत के लिए अहम दिन है। ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर कुमार मुक्केबाजी में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
आइए, जानते हैं कि आज के खेल में भारत की किन-किन मुकाबलों में अपनी चुनौती पेश करेगा।
आज का कार्यक्रम
बैडमिंटन
मिश्रित टीम ग्रुप मैच 13:30 बजे से।
मुक्केबाजी (पुरुष ग्रुप)
64 किग्रा भारवर्ग में मनोज कुमार, 17:30 बजे।
52 किग्रा भारवर्ग में शिवा थापा 19:06 बजे।
49 किग्रा भारवर्ग में देवेंद्रो सिंह 23:00 बजे।
75 किग्रा भारवर्ग में विजेंदर सिंह, 12:04 बजे।
साइकिलिंग
पुरुष स्प्रिंट क्वार्टर फाइनल, महिलाओं की 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट, पुरुषों की 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट, पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल, बी2 टेंडम, 15:30 बजे से।
हॉकी (पुरुष वर्ग)
भारत बनाम स्कॉटलैंड
जूडो (महिला वर्ग)
78 किग्रा से कम : जीन कोंगथम, 14:30 बजे।
78 किग्रा से अधिक : रजविंदर कौर, 15:30 बजे।
जूडो (पुरुष वर्ग)
90 किग्रा : अवतार सिंह, 16:30 बजे।
100 किग्रा : साहिल पठानिया, 17:30।
100 किग्रा से अधिक : परीक्षित कुमार, 18:30 बजे।
लान बॉल
पुरुष ट्रिपल, महिला फोर्स, पुरुष पेयर्स, महिला एकल और मिश्रित पेयर्स, 13:15 से 23:15 के बीच।
निशानेबाजी
10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन में प्रकाश नानजप्पा और ओम प्रकाश, 13:16 बजे।
स्कीट : पुरुष क्वालीफिकेशन दूसरा दिन : मैराज अहमद खान और बाबा पी एस बेदी, 13:30 बजे।
25 मीटर पिस्टल : महिला क्वालिफिकेशन में राही सरनोबत और अनीसा सैय्यद, 13:30 बजे।
10 मीटर एयर राइफल महिला क्वालिफिकेशन में अयोनिका पाल और पूर्वी चंदेला, 15:15 बजे।
स्क्वैश (पुरुष वर्ग)
सौरभ घोषाल और महेश मनगांवकर।
स्क्वैश (महिला वर्ग)
दीपिका पल्लीकल, जोशना चिनप्पा और अनाका अलांकामोनी।
तैराकी (पुरुष ग्रुप)
100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट : संदीप सेजवाल, 16:10 बजे।
टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग)
अचंत शरत कमल, सौम्यजीत घोष, हरमीत देसाई, अमलराज एंथनी और सानिल शेट्टी।
टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग)
मणिका बत्रा, अंकिता दास, पोलोमी घटक, शामिनी कुमारेसन और मधूरिका पाटकर, 14:00 बजे से।
भारोत्तोलन (महिला वर्ग)
ग्रुप-ए 58 किग्रा: मीना कुमारी, 20:00 बजे।
भारोत्तोलन (पुरुष वर्ग)
ग्रुप-ए 69 किग्रा : ओमकार ओटारी, रात 12:00 बजे।