फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: विनेश की जगह ये खिलाड़ी लेगी फाइनल में हिस्सा, सेमीफाइनल में भारतीय पहलवान से मिली थी हार

Wed, 07 Aug 2024 03:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

 विनेश ने सेमीफाइनल में लोपेज को हराया था और फाइनल में जगह बना ली थी, लेकिन स्वर्ण पदक मैच से पहले ही वजन अधिक पाए जाने के कारण इस भारतीय पहलवान को अयोग्य करार दिया गया जिससे उनका स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया।
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य करार दिए जाने से 50 किलो ग्राम भार वर्ग में अब क्यूब की पहलवान युसनेलिस गुजमैन लोपेज पेरिस ओलंपिक के फाइनल में अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा लेंगी। विनेश ने सेमीफाइनल में लोपेज को हराया था और फाइनल में जगह बना ली थी, लेकिन स्वर्ण पदक मैच से पहले ही वजन अधिक पाए जाने के कारण इस भारतीय पहलवान को अयोग्य करार दिया गया जिससे उनका स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति ने एक बयान में कहा, विनेश दूसरे दिन कराए गए वजन में अयोग्य पाई गईं। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के नियमों की धारा 11 के अनुसार विनेश (भारत) की जगह उस पहलवान को दी जाएगी जिसे उसने सेमीफाइनल में हराया था। इसी वजह से क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज को फाइनल खेलने का मौका दिया गया है। जापान की युइ सुसाकी और यूक्रेन की ओकसाना लिवाच के बीच रेपेचेज मुकाबला कांस्य पदक का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें