रोनाल्डो और मेसी 15 साल से अधिक समय से एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। दोनों के बीच फुटबॉल मैदान पर होने वाली भिड़ंत को लोग काफी पसंद करते हैं। लंबे समय तक मेसी स्पेन के क्लब बार्सिलोना और रोनाल्डो रियल मैड्रिड के लिए खेले हैं। उस दौरान दोनों कई बार आमने-सामने हुए। अब मेसी फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन और रोनाल्डो इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: FIFA WC: मूकोको सबसे युवा तो अल्फ्रेडो सबसे उम्रदराज, जानें फीफा विश्व कप में खिलाड़ियों से जुड़े रोचक तथ्य
मेसी के साथ रिश्ते पर क्या बोले रोनाल्डो?
रोनाल्डो ने ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मोर्गन को दिए इंटरव्यू में मेसी से जुड़े सवाल पर कहा, ''मेसी के शानदार खिलाड़ी हैं। जादू हैं। हमने 16 साल तक एक ही समय में फुटबॉल खेला है। इतने लंबे समय की कल्पना कीजिए। मेरा उनके साथ रिश्ता बहुत अच्छा है। मैं उनका दोस्त नहीं हूं, मतलब उस तरह का दोस्त नहीं जो आपके घर आता हो या आपसे फोन पर बात करता हो।''
मैं मेसी का सम्मान करता हूं: रोनाल्डो
रोनाल्डो ने आगे कहा, ''हम इस तरह के दोस्त नहीं हैं, लेकिन एक ही टीम के साथी जैसे हैं। वह एक ऐसे आदमी हैं जिनका मैं वास्तव में सम्मान करता हूं। वह भी हमेशा मेरे बारे में अच्छा बोलते हैं। यहां तक कि उनकी पत्नी या मेरी पत्नी के बीच भी सम्मान की भावना है। दोनों अर्जेंटीना की रहने वाली हैं। मैं मेसी के बारे में क्या कहना चाहूंगा? वह एक महान इंसान हैं जो फुटबॉल के लिए महान चीजें कर रहे हैं।''
ये भी पढ़ें: FIFA WC: 2017 में भारत में हुए अंडर-17 विश्वकप में खेले 12 फुटबॉलर कतर में बिखेरेंगे चमक, फिल फोडेन भी शामिल