फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: ज्ञानेंद्र के 36 रन और दो विकेट से लिट्सा लॉयन एकादश की जीत, पढ़ें वाराणसी की खेल की खबरें

Mon, 19 May 2025 03:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन भी किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News Today: भारत तिब्बत समन्वय संघ और महिला वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बीएचयू के रुइया मैदान पर महामना स्मृति क्रिकेट खेली गई। महामना स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में वाराणसी ज्वैल्स लिट्सा लाॅयन ने इग्नाइटर एकादश को 30 रन से हरा दिया। ज्ञानेंद्र ने 36 रन और दो विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर लिट्सा लायन ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। गेंदबाजी में इग्नाइटर एकादश की ओर से विनोद यादव ने 4 ओवर में 28 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इग्नाइटर एकादश की पूरी टीम 98 रन पर सिमट गई। इसमें विनोद यादव ने 17 और राहुल ने 18 रन बनाए। 

अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। गेंदबाजी में लिट्सा लायन की तरफ से हर्ष, किशन, शौरभ और ज्ञानेंद्र मिश्र ने दो-दो विकेट झटके। 36 रन और दो विकेट हासिल करने के लिए ज्ञानेंद्र मिश्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतििथ गणेश अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन

खिलाड़ी को बैग देते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
गंगा पार रेती पर खेली जाएगी बालिका रग्बी
गंगा की रेती पर रग्बी की प्रतियोगियों जून के पहले सप्ताह में खेली जाएगी। इसमें चार बालिका टीमें खेलेंगी। लखनऊ में रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेश पाल ने बताया कि रग्बी प्रतियोगिता दशाश्वमेध घाट से अस्सी घाट के उस पर गंगा की रेती पर खेली जाएगी। 

जिला रग्बी फुटबाल संघ वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि गंगा की रेती पर रग्बी फुटबाॅल खेलने से वाराणसी की बालिका खिलाडियों को काफी लाभ मिलेगा। पहले चरण में चार बालिका टीम लीग आधार पर खिताब के लिए भिड़ेंगी। 

जिन दो टीमों के अंक सब से अधिक होंगे उन के बीच फाइनल खेला जाएगा। रग्बी इंडिया के फिजियो प्रज्ञान ने वाराणसी के खिलाड़ियों को टैकल बैग उपहार स्वरूप प्रदान किया। अगले सप्ताह दोनों पदाधिकारी आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगे। 

सम्मानित पहलवानों के साथ कोच। - फोटो : अमर उजाला
पांच पदक विजेता और कोच सम्मानित
जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति की ओर से कुश्ती खिलाड़ी प्रतिभा सम्मान समारोह सारनाथ स्थित खाटू श्याम उपवन में हुआ। इसमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले तीन अखाड़ों के पांच खिलाड़ियों और दो कोच को सम्मानित किया गया। 

बरेका के किशन यादव, मुंगवार अखाड़ा के सुंदरम, पिशाचमोचन अखाड़े के विनित, अखाड़ा स्वामीनाथ के यशवंत गिरी और कशिश यादव को सम्मानित किया गया। बतौर कोच रविंद्र मिश्र और राजेश कुमार को सम्मानित किया। आयोजन सचिव वेद प्रकाश यादव ने बताया कि सम्मान समारोह के जरिये खिलाड़ियों के उत्साह को जगाना है। 

मुख्य अतिथि बिहार सरकार में पूर्व मंत्री ददन यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति की वार्षिक बैठक मुख्य अतिथि रामाश्रय पहलवान अध्यक्षता में हुई। इसमें वाराणसी के संतोष पाल और जौनपुर के नीरज पहलवान काे प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किया गया।

यूपी कॉलेज में सिंथेटिक टर्फ का निर्माण शुरू
उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज में हॉकी के खिलाड़ियों के लिए कॉलेज परिसर में लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक नीले रंग के सिंथेटिक हॉकी टर्फ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। खेलो इंडिया के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और यूपी कॉलेज प्रबंधन के संयुक्त सहयोग निर्माण कराया जा रहा है। 

प्रधानाचार्य रमेश प्रताप सिंह ने बताया कि अत्याधुनिक हॉकी टर्फ का निर्माण कार्य अगले वर्ष तक पूरा होने की उम्मीद है। इस टर्फ के बन जाने से कॉलेज के हॉकी खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अभ्यास की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वर्तमान में खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए उपयुक्त मैदान की कमी का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी खेल प्रतिभा का पूर्ण विकास बाधित होता है। नवनिर्मित सिंथेटिक टर्फ खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का अवसर प्रदान करेगा।

अमित पांडेय और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
अमित बने यूपी हैंडबॉल संघ के कार्यकारी सचिव
यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने जिले के समाजसेवी अमित पांडेय उर्फ किशन को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ का कार्यकारी सचिव मनोनीत किया है। इस पर राज्य के खिलाड़ियों, कोचों और सामाजिक संगठनों ने उम्मीद जताई कि वह इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए राज्य में हैंडबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उनके मनोनयन पर यूपी हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह, जिला सचिव शम्स तबरेज शंपू, विभव सिंह, श्याम सुंदर सिंह, संतोष पांडेय ने खुशी जताई। 

प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना
प्रादेशिक सब जूनियर बालक बालिका कुश्ती मुज्जफरनगर में खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए वाराणसी जिले की 25 सदस्यीय टीम रविवार दोपहर बनारस स्टेशन से रवाना हुई। प्रतियोगिता 19 से 21 मई तक होगी। कुश्ती संघ के सचिव पं. बलराम मिश्र ने बताया कि प्रादेशिक प्रतियोगिता में वाराणसी के 25 खिलाड़ी खेलेंगे।

चयनित टीम के खिलाड़ी बनारस रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर रवाना हुए। बालिका वर्ग में सात और बालक वर्ग में 18 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के कोच गोरख यादव, सुनील यादव, उमेश भी टीम के साथ गए। 

मुगलसराय की टीम ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता
यूपीएसए और शीएट कॉलेज की ओर से अंतर स्कूल फुटबाॅल का शुभारंभ रविवार सुबह हुआ। इसमें मुगलसराय की टीम ने कोईरापुर स्थित संत अतुलानंद की टीम को 4-2 से हरा दिया। मुगलसराय टीम के फार्वर्ड खिलाड़ी अलीशान आलम चुने गए। इस अवसर पर शरद सिंह, साकेत सिंह, अनुराग, अजीज, आयुष, शिवम मौजूद रहे। 

बिना कोच बैडमिंटन का अभ्यास कर रहे खिलाड़ी
सिगरा स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ियों को बिना कोच अभ्यास करना पड़ रहा है। तीन साल बाद खेल निदेशालय ने सिगरा स्टेडियम में बैडमिंटन कोच नियुक्त किया था। 42 दिन में ही उनका सुल्तानपुर तबादला कर दिया गया है। तीन दिन में 700 खिलाड़ियों ने आवेदन पत्र लिया। इसका ट्रायल दो दिन तक चला।  

खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट करने में तीन दिन लग गए। फिलहाल रोज 112 खिलाड़ी दो सत्र में आते हैं। कोच नहीं होने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। शिवाय सिंह, प्रीति वर्मा, निरंजन ने बताया कि कोच नहीं होने से ठीक से खेल नहीं पाते हैं। जो खिलाड़ी पहले आता है वह कोर्ट पर लंबे समय तक खेलता है। ऐसे में दूसरे दूसरे खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाता है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि कोच का तबादला हो गया है। निदेशालय जल्द ही कोच नियुक्त करेगा।
विज्ञापन

साइकिल मैराथन में भाग लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
फिट रहने के लिए साइकिल मैराथन में 120 अधिकारियों और उद्यमियों ने लिया हिस्सा
केंद्रीय माल एवं सेवाकर आयुक्तालय की ओर से फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार सुबह बीएचयू परिसर में साइकिल मैराथन हुई। भारतीय खेल प्राधिकरण के समन्वय से आयोजित मैराथन में फिट रहने के लिए 120 अधिकारियों, उद्यमियों, व्यापारियों और शिक्षकों ने दौड़ लगाई। 

रैली को सीजीएसटी के आयुक्त विनिष चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों, अधिवक्ताओं, सीए संगठन को संबोधित करते हुए जीएसटी की विशेषताएं बताईं। वहीं, कहा कि अपने कार्य के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। 

व्यापारिक संगठन, लघु उद्योग संगठन, चार्टर्ड अकाउंटेंट संगठन, अधिवक्ता संगठन की सहभागिता से साइकिल मैराथन में अपर आयुक्त पीयूष शुक्ला, सहायक आयुक्त दिनेश मिश्रा, अनिल कुमार महासेठ, बीके विद्यार्थी के साथ अशोक कुमार सिंह, जीएसटी अधिवक्ता आसिम ज़फर, अशोक मित्तल आदि ने भाग लिया। इस बीच भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी जेएस द्विवेदी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें