फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से सुशील कुमार को लगा झटका, नरसिंह जाएंगे रियो ओलंपिक

Mon, 06 Jun 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रियो ओलंपिक नहीं जाएंगे सुश्‍ाील - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार की खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल कराने की मांग को ठुकरा दिया है। इसी के साथ ये साफ हो गया है कि रियो ओलंपिक में नरसिंह पंचम यादव ही भारत का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन


कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि ओलंपिक में ज्‍यादा समय नहीं बचा है इसके चलते ट्रायल नहीं कराया जा सकता क्योंकि इससे तैयारी पर प्रभाव पड़ेगा। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति मनमोहन ने इस मामले में नरसिंह, सुशील व महासंघ के तर्क सुनने के बाद बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सुनवाई के दौरान सुशील ने निष्पक्ष चयन के लिए ट्रायल की मांग की थी। वहीं दूसरी तरफ महासंघ व नरसिंह के वकीलों ने तर्क रखा था कि नरसिंह ने विश्व कुश्ती जीत पर ओलंपिक के लिए सीट पक्की की है और वह ओलंपिक में जाने के लिए सुशील से बेहतर पहलवान हैं।
विज्ञापन


अदालत ने भी सुनवाई के दौरान सुशील के समक्ष कई सवाल रखे थे। अदालत ने कहा कि जब इसी नीति के तहत सुशील का चयन हुआ था तो अब वे किस आधार पर इस नीति को चुनौती दे सकते हैं।

इसके अलावा सुशील दो वर्ष से किसी भी प्रतियोगिता से बाहर रहे हैं,  ऐसे में उनका दावा कैसे बनता है। दूसरी तरफ सुनवाई के दौरान महासंघ के उपाध्यक्ष राज सिंह द्वारा पेश शपथ पत्र पर अदालत में गंभीरता जताई थी। अदालत का मानना है कि राज सिंह ने अदालत को गुमराह करने का प्रयास किया है ऐसे में उनके खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 340 के तहत नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें