वह वर्ल्ड एथलेटिक्स की एथलीट इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) की ओर से कराई गई टेस्टिंग में पकड़ी गई हैं। एआईयू ने धनलक्ष्मी का देश से बाहर आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लिया था। उनके सैंपल में एनाबॉलिक स्टेरायड पाया गया है। उन्हें अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की 4*100 मीटर रिले टीम (बाएं से- हिमा दास, दुती चंद, धनलक्ष्मी और श्रबनी नंदा)
विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम युगेन रवाना हो गई, लेकिन धनलक्ष्मी नहीं गईं। बताया गया कि उनका वीजा नहीं लगा है, लेकिन आयोजकों ने चैंपियनशिप से उनकी एंट्री ही हटा दी। वहीं इस चैंपियनशिप में 100 मीटर मीटर में केन्याई एथलीट को रेस शुरू होने से दो घंटे पहले एंट्री दी गई। वह भी वीजा नहीं लगने के चलते युगेन नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन उनकी एंट्री नहीं हटाई गई। धनलक्ष्मी को डोप में फंसने के चलते रोका गया था।